Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

पोलिग्रास पुरस्कार के लिये नामांकित हुए दिलप्रीत

11 जुलाई, 2023 04:26 PM

नयी दिल्ली, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड दिलप्रीत सिंह को 2022-23 एफआईएच हॉकी प्रो लीग सीज़न के दौरान विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ उनके ओवरहेड शॉट के लिये 'पोलिग्रास मैजिक स्किल' पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है।
एफआईएच हॉकी प्रो लीग के 2022-23 सीज़न के लिये पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार के लिये नामांकन सोमवार को जारी किये गये। मतदान का आखिरी दिन 19 जुलाई है जबकि विजेता की घोषणा 21 जुलाई को की जाएगी। पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार हॉकी दर्शकों द्वारा इस आधार पर तय किया जाता है कि उनके अनुसार सीज़न के दौरान सबसे अच्छा पल किस खिलाड़ी ने पैदा किया।
दिलप्रीत ने अपना यादगार शॉट मार्च 2023 में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के राउरकेला चरण के दौरान खेला जब भारतीय टीम का सामना बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में जर्मनी से हुआ। सुखजीत सिंह (32वां, 43वां मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (30वां मिनट) के गोल की बदौलत भारत ने मुकाबला 3-2 से जीता था।
पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दाहिने फ्लैंक से एक शॉट खेला और दिलप्रीत सिंह ने अपने सिर के ऊपर से गेंद को जर्मनी के गोल की ओर मोड़ दिया। जर्मनी के गोलकीपर ए. स्टैडलर आश्चर्यचकित रह गये और उन्होंने किसी तरह गेंद को रोकने में कामयाब हुए। दिलप्रीत भले ही गोल नहीं कर सके, लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन की दुनिया भर के प्रशंसकों ने सराहना की।
दिलप्रीत ने नामांकन पर कहा, "पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार के लिये नामांकित होने पर मैं खुशी और उत्साह से अभिभूत हूं। मैं इस अवसर पर उन लोगों के लिये अपना आभार व्यक्त करना चाहूंगा जो आने वाले दिनों में मुझे वोट देंगे। आपके वोट और प्यार मुझे बेहतर प्रदर्शन करने और खेल पर अमिट छाप छोड़ने के लिये प्रेरित करते रहेंगे।"
उन्होंने कहा, "मैं कड़ी मेहनत करना, दूसरों को प्रेरित करना और हर मैच में बेहतर के लिये प्रयास करना जारी रखूंगा। मैं इस अवसर पर अपने कोचों, सहयोगी स्टाफ और सबसे महत्वपूर्ण रूप से अपने साथियों को उनके अटूट प्रोत्साहन और समर्थन के लिये धन्यवाद देना चाहता हूं।"
इस पुरस्कार के लिये दिलप्रीत के अलावा अर्जेंटीना के मार्टिन फरेरो, चीन के झोंग जियाकी, जर्मनी की चार्लोट स्टेपनहोर्स्ट, ग्रेट ब्रिटेन के ज़ैक वॉलेस और नीदरलैंड के पीएन सैंडर्स को भी नामांकित किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल