Tuesday, August 04, 2026
BREAKING
अम्बाला छावनी के शाहपुर में बनेगा अत्याधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिग स्कूलः अनिल विज ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 12 हजार रुपए रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार दूषित पेयजल से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग, देसूजोधा की स्थिति बेहद गंभीर : सैलजा फरीदाबाद में युवक ने शिक्षिका पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, दो घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार हरियाणा में युवाओं के लिए होम स्टे की निःशुल्क ट्रेनिंग होगी, 16 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन पेपर लीक पर हरियाणा के सीएम सैनी ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस को पुरानी व्यवस्थाओं की याद दिलाई भाजपा सरकार राज्यधर्म छोड़ कर राजधर्म निभाए - दीपेन्द्र सिंह हुड्डा पंजाब बॉर्डर पर Red Alert! पुलिस ने कई जिलों में की भारी नाकाबंदी Jalandhar सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला बाहर 10 हजार करोड़ के घोटाले की जांच पर अनिल विज का बड़ा एक्शन, कल बैठक में अधिकारियों की जवाबदेगी होगी तय

हरियाणा

पेपर लीक पर हरियाणा के सीएम सैनी ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस को पुरानी व्यवस्थाओं की याद दिलाई

04 अगस्त, 2026 08:10 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की सराहना की, पेपर लीक के मामलों पर विपक्ष को घेरा और राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व जताया। साथ ही 9 से 17 अगस्त तक चलने वाली 'तिरंगा यात्रा' की जानकारी दी। सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन समाज के हर वर्ग को समर्पित कर दिया है। वह देश और देशवासियों के लिए रात-दिन मेहनत कर रहे हैं। पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब यह घटना हुई तो यह कोई छोटी बात नहीं थी। प्रधानमंत्री ने तुरंत जांच के आदेश दिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। अभी कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को लगता है कि नई पीढ़ी को कांग्रेस के समय की परेशानियां याद नहीं होंगी, लेकिन उस समय छात्रों को कितनी दिक्कतें होती थीं। सैकड़ों उम्मीदवार इम्तिहान देने के लिए भीड़ भरी बसों में जाते थे। कई बार तो बच्चे बस की छत और खिड़कियों पर लटककर सेंटर तक पहुंचते थे।

सीएम सैनी ने पंजाब में हुए पेपर लीक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी पेपर लीक हुआ। मनीष सिसोदिया ने जंतर-मंतर से कहा था कि अगर पेपर लीक हुआ तो पंजाब के शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे देंगे, लेकिन क्या इस्तीफा हुआ? नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि पंजाब में फार्मेसी का पेपर लीक हुआ। यह युवाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है राहुल गांधी ने इस बार काला चश्मा पहन रखा है इसलिए उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन को गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में चौथा स्थान हासिल किया। देश ने कुल 39 पदक जीते हैं।

उन्होंने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से आज भारत दुनिया की बड़ी खेल शक्ति बनकर उभरा है। और यह सब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है।
सीएम सैनी ने बताया कि इन 39 पदकों में से 10 पदक अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। यह हरियाणा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। देश को मिले 13 स्वर्ण पदकों में से 7 स्वर्ण हरियाणा के खातों में आए हैं। इनमें से 5 स्वर्ण पदक हमारी बेटियों ने जीते हैं।

उन्होंने कहा, "हरियाणा की आबादी देश की कुल आबादी का सिर्फ करीब 2 फीसदी है, लेकिन जब भी पदकों की बात होती है तो पूरे देश की नजर हरियाणा के खिलाड़ियों पर जाती है। यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है।" उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी का दिल से आभार भी जताया।

आजादी के जश्न को लेकर सीएम ने कहा कि भाजपा हरियाणा और पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। स्वतंत्रता दिवस नजदीक है, इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
हर साल की तरह इस बार भी 9 से 17 अगस्त तक 'तिरंगा यात्रा' निकाली जाएगी। उन्होंने याद दिलाया कि 2022 में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया था। पहले तिरंगा ज्यादातर सरकारी इमारतों और राष्ट्रीय पर्वों पर ही फहराया जाता था।

अब यह अभियान एक बड़े जन आंदोलन बन चुका है। तिरंगा हर व्यक्ति के दिल तक पहुंच गया है। इस बार इस अभियान को 'वंदे मातरम' को समर्पित किया गया है क्योंकि 'वंदे मातरम' के भी 150 साल पूरे हो रहे हैं।
सीएम सैनी ने कहा कि इस अभियान को हरियाणा के हर घर तक पहुंचाया जाएगा। यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जन भागीदारी का उत्सव है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अम्बाला छावनी के शाहपुर में बनेगा अत्याधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिग स्कूलः अनिल विज

अम्बाला छावनी के शाहपुर में बनेगा अत्याधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिग स्कूलः अनिल विज

ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 12 हजार रुपए रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 12 हजार रुपए रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

दूषित पेयजल से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग, देसूजोधा की स्थिति बेहद गंभीर : सैलजा

दूषित पेयजल से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग, देसूजोधा की स्थिति बेहद गंभीर : सैलजा

फरीदाबाद में युवक ने शिक्षिका पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, दो घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद में युवक ने शिक्षिका पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, दो घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार

हरियाणा में युवाओं के लिए होम स्टे की निःशुल्क ट्रेनिंग होगी, 16 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

हरियाणा में युवाओं के लिए होम स्टे की निःशुल्क ट्रेनिंग होगी, 16 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

भाजपा सरकार राज्यधर्म छोड़ कर राजधर्म निभाए - दीपेन्द्र सिंह हुड्डा

भाजपा सरकार राज्यधर्म छोड़ कर राजधर्म निभाए - दीपेन्द्र सिंह हुड्डा

10 हजार करोड़ के घोटाले की जांच पर अनिल विज का बड़ा एक्शन, कल बैठक में अधिकारियों की जवाबदेगी होगी तय

10 हजार करोड़ के घोटाले की जांच पर अनिल विज का बड़ा एक्शन, कल बैठक में अधिकारियों की जवाबदेगी होगी तय

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, सभी सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस प्रणाली होगी लागू, जारी हुए आदेश

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, सभी सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस प्रणाली होगी लागू, जारी हुए आदेश

हिसार में डेयरी संचालक का खौफनाक मर्डर, 10-12 लोगों ने जानलेवा हमला कर उतारा मौत के घाट

हिसार में डेयरी संचालक का खौफनाक मर्डर, 10-12 लोगों ने जानलेवा हमला कर उतारा मौत के घाट

ईएसआई में स्टाफ नर्स अब कहलाएंगे नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर बनेंगी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर : अनिल विज

ईएसआई में स्टाफ नर्स अब कहलाएंगे नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर बनेंगी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर : अनिल विज