Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

पृथ्वीराज चौहान का जीवन हर भारतीय को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है: नायब सैनी

16 मई, 2026 08:56 PM

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान का जीवन हर भारतीय को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। सीएम सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। राष्ट्रभक्ति, पराक्रम और आत्मगौरव के प्रतीक उनके जीवन से आज भी हर भारतीय को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा मिलती है। उनका यशस्वी इतिहास सदैव आने वाली पीढ़ियों को मार्ग दिखाता रहेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय शौर्य और पराक्रम के शिखर पुरुष, महान योद्धा महाराज पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित उनका अदम्य साहस और त्याग प्रत्येक पीढ़ी के लिए प्रेरणा का पुंज है। उनकी गौरवगाथाएं हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति सदैव संकल्पित रहने की प्रेरणा देती हैं।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भारतीय वीरता, स्वाभिमान और पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक, महान योद्धा महाराज पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। मातृभूमि की रक्षा हेतु समर्पित उनका अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अतुलनीय बलिदान युगों-युगों तक प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। उनकी गौरवशाली गाथाएं हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश देती हैं।
हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्ररक्षा के प्रतीक वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें नमन। अपने शौर्य, दृढ़ संकल्प और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण से उन्होंने भारतीय इतिहास में अमिट गौरवगाथा लिखी। उनका प्रेरणादायी जीवन हर पीढ़ी को अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर राष्ट्रहित में खड़े रहने का संदेश देता है।
भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने भी पोस्ट में लिखा कि वीरता, शौर्य और उदारता की अद्वितीय प्रतिमूर्ति, वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। आपकी गौरवगाथा युगों-युगों तक देशवासियों को गौरवान्वित करती रहेगी।
वहीं, बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने लिखा कि शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र-रक्षा के अप्रतिम प्रतीक, वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनके गौरवशाली इतिहास पर पूरे देश को गर्व है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित