Tuesday, August 25, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार की ओर से बिजली के अधिक आए बिलों से प्रभावित उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत का ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' एवं आम आदमी क्लीनिकों का अधिकतम लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने के दिए निर्देश वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को ठेका आधारित मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों को प्रति टीकाकरण सत्र 525 रुपये प्रोत्साहन भत्ता देने के निर्देश दिए रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ और सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से बंधवाई राखी, ताउम्र रक्षा का दिया वचन एसीबी की टीम ने नूंह में 9 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते जिला कल्याण कार्यालय के ग्रुप-डी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार पेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए : नायब सिंह सैनी पंचायत के निर्माण कार्य की राशि जारी करने के एवज में 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला निजी व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार खाली पदों और ठेका व्यवस्था से आरक्षण के अवसरों पर हो रहा प्रहार : कुमारी सैलजा

हरियाणा

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से बंधवाई राखी, ताउम्र रक्षा का दिया वचन

25 अगस्त, 2026 07:43 PM

चंडीगढ़ : प्रदेश के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय मंगल कमल पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता से राखी बंधवाई। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को छोटी बहन के नाते शगुन भी दिया और ताउम्र उनकी रक्षा का वचन दिया। शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व के मद्देनजर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा भाजपा कार्यालय मंगल कमल पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर रही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता से मुलाकात करते हुए उनसे राखी बंधवाई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने जहां उन्हें मुंह मीठा करवाया, वहीं पूर्व मंत्री ने उन्हें ताउम्र रक्षा का वचन दिया। पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता लगातार प्रदेश में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के कार्यकर्ता की संभाल का दायित्व बखूबी निभा रही हैं। सभी जिलों में कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों में क्रियाशीलता लाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया है। पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता हर वर्ग, हर समुदाय को साथ लेकर उनका सम्मान करते हुए काम कर रही हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ और सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ और सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

एसीबी की टीम ने नूंह में 9 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते जिला कल्याण कार्यालय के ग्रुप-डी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी की टीम ने नूंह में 9 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते जिला कल्याण कार्यालय के ग्रुप-डी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार

पेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए : नायब सिंह सैनी

पेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए : नायब सिंह सैनी

पंचायत के निर्माण कार्य की राशि जारी करने के एवज में 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला निजी व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार

पंचायत के निर्माण कार्य की राशि जारी करने के एवज में 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला निजी व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार

खाली पदों और ठेका व्यवस्था से आरक्षण के अवसरों पर हो रहा प्रहार : कुमारी सैलजा

खाली पदों और ठेका व्यवस्था से आरक्षण के अवसरों पर हो रहा प्रहार : कुमारी सैलजा

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल

अनिल विज का बड़ा परिवहन प्लान: हरियाणा में 2030 तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक और गैर-जीवाश्म ईंधन वाली बसें

अनिल विज का बड़ा परिवहन प्लान: हरियाणा में 2030 तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक और गैर-जीवाश्म ईंधन वाली बसें

अंबाला छावनी में जल्द बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल : अनिल विज

अंबाला छावनी में जल्द बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल : अनिल विज

किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : कृष्ण कुमार बेदी

किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : कृष्ण कुमार बेदी