सिरसा, ।(सतीश बंसल)। सिरसा के कंगनपुर निवासी स्व. नोपाराम सहारण की पुण्यतिथि पर हर वर्ष की तरह इस बार भी उनके परिजनों ने सामाजिक कार्य किए। गौशाला में जहां गायों को हरा चारा खिलाया वहीं, लंगर लगाकर लोगों को भोजन कराया। आज सुबह स्व. नोपाराम सहारण की पत्नी कैलाश सहारण, पुत्र शुभम सहारण, पुत्री रिंकू रानी, भगत राम, सुरेश, अनन्या, अभिनव सहित अन्य परिजन चौधरी देवीलाल गौशाला में पहुंचे। उन्होंने वहां गौवंश को हरा चारा खिलाया। इसके अलावा गौशाला में दो पंखे भी भेंट किए। इसके बाद उन्होंने महाराणा प्रताप चौक के नजदीक कदम मोटर्स पर लंगर लगाया जहां सैकड़ों लोगों ने लंगर किया। शुभम सहारण ने बताया कि वे अपने पिता की पुण्यतिथि हर वर्ष इसी तरह के समाजसेवा के कार्य करके मनाते हैं। कई बार भाई कन्हैया आश्रम व कुष्ठ आश्रम में रहने वालों को भोजन करवाया है। दो साल से गौशाला में गायों के लिए चारा व अन्य खाद्य सामग्री दी जा रही है क्योंकि हिंदू धर्म में गौसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। गायों की सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि गायों की सेवा से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं।