सिरसा। ।(सतीश बंसल)। शहर के वार्ड नंबर-01 की पार्षद आरती रंगा ने अपने पति संजीव रंगा के साथ संत कबीरदास जयंती के मौके पर कबीर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर आरती रंगा ने बताया किकबीर दास जी 15वीं सदी के महान संत थे, जिन्होंने समाज को अपनी भक्ति और सूफी परंपराओं के जरिए कई संदेश दिए। उन्हें भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत के तौर पर माना जाता है। इसके साथ ही कबीर जाति, धर्म और लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव के विरोधी थे। उन्होंने निराकार ईश्वर की भक्ति की हिमायत की थी। कबीर अपनी बातें आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आम बोलचाल की भाषा को अपनाते थे। वे दोहों के जरिए लोगों में जागरूकता लाते थे।