Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

पुणे के कोंढवा इलाके में कट्टरता फैलाने की सूचना पर ATS ने 18 ठिकानों पर मारे छापे, कई हिरासत में

09 अक्टूबर, 2025 04:56 PM

महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और पुणे पुलिस ने कट्टरता फैलाने की सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक कोंढवा इलाके में बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में 18 ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें कई संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। यह छापेमारी चार पुलिस थाना क्षेत्रों में की गई, जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

एटीएस को इलाके में कुछ लोगों द्वारा कट्टर विचारों के प्रसार करने और संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिली थी। इस पर तत्काल संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें पुणे पुलिस के स्थानीय थानों की फोर्स भी शामिल थी।

बुधवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई गुरुवार सुबह तक चली। छापेमारी के दौरान संदिग्धों के घरों, दफ्तरों और अन्य ठिकानों की तलाशी ली गई।

अधिकारियों ने बताया कि जांच में लोगों की पहचान, पृष्ठभूमि और मोबाइल-डिजिटल गतिविधियों पर फोकस किया जा रहा है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ में कट्टरता से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश हो रही है। आतंकी गतिविधियों के केंद्र रहे कोंढवा में हुई यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को दर्शाती है। इलाके में भारी पुलिस उपस्थिति देखी गई और कुछ जगहों पर स्थानीय निवासियों को भी सत्यापन के लिए बुलाया गया।

एटीएस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह ऑपरेशन राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से है और कोई भी संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभी तक कोई गिरफ्तारी दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

पुणे पुलिस के मुताबिक, शहर में शांति बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां नियमित होंगी। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि संदिग्ध जानकारी तुरंत शेयर करें। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस संदिग्ध गतिविधि में और किस-किस का हाथ है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित