Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

राष्ट्रीय

पीएमजेएवाई के 7 साल पूरे, 55 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा लाभ

23 सितंबर, 2025 08:28 PM

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के आज सात वर्ष पूरे हो गए। यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू की थी। इस योजना के तहत अब तक 55 करोड़ से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचा है।

इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर दिया यह संदेश

मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि में स्वास्थ्य क्रांति बनी “आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना” दुनियाभर में हेल्थकेयर के मॉडल के रूप में स्थापित है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल 7 वर्ष देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

यह योजना परिवारों के लिए एक सच्ची मित्र रही

यह योजना अब 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है। यह योजना परिवारों के लिए एक सच्ची मित्र रही है, जिसने उन्हें उनके सबसे कठिन समय में सहारा दिया है।

स्वस्थ भारत, विकसित भारत के विजन को साकार करने की कुंजी

जेपी नड्डा ने कहा कि स्वस्थ भारत, विकसित भारत के विजन को साकार करने की कुंजी है। देश भर में 1.8 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के साथ, इस पहल ने स्वास्थ्य सेवा को नई परिभाषा दी है, असमानताओं को दूर किया है और लाखों लोगों को चिकित्सा सेवाओं तक सुरक्षित, विश्वसनीय और सम्मानजनक पहुँच प्रदान की है।

यह योजना 10 करोड़ से अधिक परिवारों को करती है कवर

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजाए) भारत सरकार की परिवर्तनकामी स्वास्थ्य बीमा पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वित्तीय सुरक्षा और सुलभ स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है। यह योजना 10 करोड़ से अधिक परिवारों को कवर करती है और प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का अस्पताल में भर्ती कवरेज प्रदान करती है, जिससे देशभर में 7,000 से अधिक एम्पैनल अस्पतालों में कैशलेस इलाज सुनिश्चित होता है।

इसके लाभ में प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कवरेज

इसके लाभ में प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कवरेज, भारत भर में 7,000 से अधिक एम्पैनल अस्पतालों में कैशलेस इलाज, द्वितीयक और तृतीयक अस्पताल में भर्ती खर्चों को कवर करना शामिल है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी