Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती

06 जुलाई, 2026 11:16 AM

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि, आईएनएस शक्ति और आईएनएस कवरत्ती ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का सफल दौरा पूरा किया। रियर एडमिरल आलोक आनंद के नेतृत्व में यह यात्रा भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती का हिस्सा थी। इस दौरे ने भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक तथा समुद्री सहयोग को और मजबूत किया।

नौसैनिक सहयोग बढ़ाने पर रहा जोर
आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष और भारत सरकार की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के अनुरूप आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच कई पेशेवर वार्ताएं हुईं। इसके अलावा क्रॉस-डेक दौरों का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य दोनों नौसेना बलों के बीच अंतर-संचालनीयता और परिचालन सहयोग को मजबूत करना था।

स्कूली छात्रों ने किया आईएनएस कवरत्ती का दौरा
बंदरगाह प्रवास के दौरान स्कूली छात्रों ने आईएनएस कवरत्ती का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें नौसैनिक अभियानों, युद्धपोत पर जीवन और भारतीय नौसेना के समुद्री मूल्यों की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नौसेना की कार्यप्रणाली और समुद्री सुरक्षा के महत्व से परिचित कराना था।

समुद्री सुरक्षा में सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
भारतीय नौसेना के अनुसार, इस दौरे की सफल समाप्ति भारत और सिंगापुर के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बंदरगाह पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों से दोनों देशों के बीच पेशेवर समझ, परिचालन समन्वय और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता एवं समुद्री सुरक्षा के लिए साझा प्रयासों को और मजबूती मिली।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी