Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने थूथुकुडी में 4800 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

27 जुलाई, 2025 04:42 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के थूथुकुडी में 4800 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक परियोजनाओं की एक यह श्रृंखला क्षेत्रीय संपर्क को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी, लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ावा देगी, स्वच्छ ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत करेगी, तथा तमिलनाडु के नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएगी।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने चार दिवसीय विदेश यात्रा के बाद भगवान रामेश्वर की पावन भूमि पर सीधे पहुंचने पर अपने सौभाग्य का उल्लेख किया। उन्होंने विदेश यात्रा के दौरान भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर प्रकाश डाला। इस घटनाक्रम को भारत में बढ़ते वैश्विक विश्वास और राष्ट्र के नए आत्मविश्वास का प्रतीक बताते हुए, उन्होंने कहा कि यही आत्मविश्वास एक विकसित भारत और एक विकसित तमिलनाडु के निर्माण को गति देगा। उन्होंने आगे कहा कि भगवान रामेश्वर और भगवान तिरुचेंदूर मुरुगन के आशीर्वाद से, तूतीकोरिन में विकास का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, “तमिलनाडु को विकास के शिखर पर पहुंचाने के लिए 2014 में शुरू किए गए मिशन का तूतीकोरिन आज भी साक्षी है।”

फरवरी 2024 में वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह पर आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला रखने को याद करते हुए, पीएम मोदी ने उस यात्रा के दौरान सैकड़ों करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं के उद्घाटन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले साल फरवरी में मैंने यहां ‘वी.ओ. चिदम्बरनार पोर्ट’ के लिए ‘आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल’ का शिलान्यास किया था। उस समय सैकड़ों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी हुआ था। सितंबर में मैंने नए तूत्-कुडी इंटरनेशनल कंटेनर टर्मिनल का लोकार्पण किया था। आज एक बार फिर, यहाँ 48,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इनमें एयरपोर्ट, हाइवेज, पोर्ट्स और रेलवेज़ के प्रोजेक्ट्स हैं, और पावर सेक्टर से जुड़े अहम पहल भी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि थूथुकुडी हवाई अड्डे पर नए उन्नत टर्मिनल का उद्घाटन इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि ₹450 करोड़ की लागत से निर्मित यह टर्मिनल अब सालाना 20 लाख से ज़्यादा यात्रियों की क्षमता रखता है, जबकि पहले इसकी क्षमता सिर्फ़ 3 लाख यात्रियों की थी। उन्होंने बताया कि राज्य भर में निर्बाध कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे को एकीकृत करने के प्रयास चल रहे हैं।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु में दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं को जनता को समर्पित करने की घोषणा की। लगभग ₹2,500 करोड़ की लागत से विकसित ये सड़कें दो प्रमुख विकास क्षेत्रों को चेन्नई से जोड़ने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के दो मेजर रोड प्रोजेक्ट्स को भी जनता को समर्पित किए। करीब 2500 करोड़ रुपये से बनी ये रोड्स, दो मेजर डेवलपमेंट एरिया को चेन्नई से जोड़ने जा रही हैं। इन रोड्स की वजह से डेल्टा जिलों से चेन्नई की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने तमिलनाडु में जिन रेलवे प्रोजेक्ट्स को डेडिकेट किया है, उनसे दक्षिण तमिलनाडु के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। मदुरै से बोडि-नायक्कनूर इस लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन होने के बाद अब यहां वंदे भारत जैसी ट्रेन्स चलाने का रास्ता खुल गया है। ये रेलवे प्रोजेक्ट्स, तमिलनाडु की स्पीड को और इसके डेवलपमेंट स्केल, दोनों को एक नई शक्ति देने जा रहे हैं।

इस बात पर जोर देते हुए कि सड़क परियोजनाओं से थूथुकुडी बंदरगाह तक सम्पर्क में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, पीएम मोदी ने कहा कि इन विकासों से पूरे क्षेत्र के निवासियों के लिए जीवनयापन में आसानी होगी तथा व्यापार और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु का विकास और विकसित तमिलनाडु का विजन केंद्र सरकार की मुख्य प्रतिबद्धता है, प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि तमिलनाडु के विकास से संबंधित नीतियों को लगातार सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इस दौरान पीएम मोदी इस बात पर प्रकाश डाला कि पिछले एक दशक में, केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को विकेंद्रीकरण के माध्यम से ₹3 लाख करोड़ हस्तांतरित किए हैं, जो पिछली सरकार द्वारा वितरित राशि से तीन गुना से भी अधिक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन ग्यारह वर्षों में, तमिलनाडु को ग्यारह नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने तटीय क्षेत्रों में मत्स्य पालन क्षेत्र से जुड़े समुदायों के लिए इतनी समर्पित चिंता दिखाई है। पीएम मोदी ने कहा कि नीली क्रांति के माध्यम से, सरकार तटीय अर्थव्यवस्था का विस्तार कर रही है और समावेशी विकास सुनिश्चित कर रही है।

 
 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन