प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को थिरु के. कामराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि थिरु कामराज के महान आदर्श और सामाजिक न्याय पर जोर हम सभी को बहुत प्रेरित करते हैं।
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कही यह बात
“थिरु के. कामराज जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका में थे और स्वतंत्रता के बाद के हमारे सफर के प्रारंभिक वर्षों में उन्होंने अमूल्य नेतृत्व प्रदान किया। उनके महान आदर्श और सामाजिक न्याय पर जोर हम सभी को बहुत प्रेरित करते हैं।”
कौन थे के. कामराज ?
बता दें कि के. कामराज (कुमारस्वामी कामराज) एक प्रमुख भारतीय राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें तमिलनाडु की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 15 जुलाई 1903 को तमिलनाडु के विरुधुनगर में हुआ था। वे 1954 से 1963 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
1976 में मरणोपरांत भारत रत्न से किया गया था सम्मानित
कामराज 1964 से 1967 तक पार्टी के अध्यक्ष भी रहे और राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें 1976 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनका निधन 2 अक्टूबर 1975 को हुआ। कामराज को उनकी सादगी, शिक्षा के प्रति समर्पण और राजनीतिक दूरदर्शिता के लिए आज भी याद किया जाता है।