Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन गंगईकोंडा चोलपुरम में किया रोड शो

27 जुलाई, 2025 04:45 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु के अरियालुर जिले के गंगईकोंडा चोलपुरम पहुंचे। पीएम मोदी प्रसिद्ध चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के अवसर पर आयोजित आदि तिरुवथिरई उत्सव के समापन समारोह में भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री एक भव्य रोड शो के साथ गंगईकोंडा चोलपुरम स्थित बृहदेश्वर मंदिर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने चोलपुरम मंदिर में पूजा की।

आपको बता दें, पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को तमिलनाडु पहुंचे थे। आज रविवार को प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से तिरुचि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आए और ऐतिहासिक चोलगंगम के सूखे तल पर विशेष रूप से तैयार किए गए हेलीपैड पर उतरे। चोलगंगम को पोन्नेरी के नाम से भी जाना जाता है। पोन्नेरी एक विशाल मानव निर्मित झील है, जिसका निर्माण राजेंद्र चोल प्रथम ने एक हजार वर्ष पूर्व प्राचीन चोल राजधानी को जल आपूर्ति के लिए कराया था।

हेलीपैड से, प्रधानमंत्री एक भव्य रोड शो के साथ गंगईकोंडा चोलपुरम स्थित बृहदेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए। मार्ग के दोनों ओर भारी भीड़ जमा थी, जो झंडे लहरा रही थी और उनके स्वागत में नारे लगा रही थी। पूरा गांव उत्सवी माहौल में था, मंदिर नगरी को फूलों, पारंपरिक पताकाओं और चोल-युगीन आकृतियों से खूबसूरती से सजाया गया था। पीएम मोदी ने गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में पूजा की।

गंगईकोंडा चोलपुरम, जिसका अर्थ है “गंगा पर विजय प्राप्त करने वाले चोलों का शहर”, की स्थापना राजेंद्र चोल प्रथम ने गंगा के मैदानों में अपने विजयी सैन्य अभियान के बाद की थी। सम्राट ने इसे अपनी नई राजधानी के रूप में स्थापित किया, तथा अपनी शक्ति और दूरदर्शिता के प्रतीक के रूप में भव्य बृहदीश्वर मंदिर और चोलगंगम झील का निर्माण कराया।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत की प्राचीन सभ्यतागत विरासत और क्षेत्रीय गौरव का जश्न मनाने के सरकार के प्रयासों को भी उजागर करती है। उल्लेखनीय है, गंगईकोंडा चोलपुरम एक अत्यंत ऐतिहासिक और स्थापत्य महत्व का स्थल है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं