Thursday, February 19, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने और फसली विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि-प्रसंस्करण यूनिटों का विस्तार श्रीमद भागवत का अनुसरण करते हुए हमेशा धर्मसम्मत कार्य करना चाहिए : कु. शैलेंद्र पाराशर जी महाराज अब ‘रेडक्रॉस’ बनेगा आधार सेवा का नया केंद्र, श्रम विभाग से मिली 35 एनरोलमेंट किट्स की मंजूरी आरोहन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा डॉ. रितु सोनी की स्मृति में दिव्यांग बेटियों और महिलाओं के सम्मान में वार्षिक समारोह आयोजित सुक्खू सरकार ने हिमकेयर को दी नई मजबूती, तीन वर्षों में ऊना में 42 करोड़ की स्वास्थ्य राहत व्यापारियों की सुरक्षा और व्यापार करने में आसानी के प्रति भगवंत मान सरकार की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता भगवंत मान सरकार परेशानी-रहित और अनुकूल व्यापारिक माहौल सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा स्कूल से स्टार्टअप तक: एआई क्षेत्र में युवाओं के लिए तैयार हो रहा नया इकोसिस्टम भारत के एआई समिट में यूएन प्रमुख का संदेश — तकनीक बने सबके विकास का माध्यम उपराष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘वे सिर्फ एक नाम नहीं, वे हमारे लिए आराध्य देव हैं’

19 फ़रवरी, 2026 12:35 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे राजा-महाराजा और राजपुरुष मात्र नहीं हैं, वे हमारे लिए आराध्य देव हैं।

पीएम मोदी ने कहा- ‘ऐसे महान व्यक्तित्व को नमन करते हैं जो स्वराज्य के समर्थक थे’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर हम दूरदर्शी नेता, कुशल प्रशासक, विलक्षण रणनीतिकार और ऐसे महान व्यक्तित्व को नमन करते हैं जो स्वराज्य के समर्थक थे। उनका शौर्य हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा, उनका सुशासन हमारे लिए मार्गदर्शक बनेगा और न्याय व स्वाभिमान की उनकी भावना हमारे समाज को और अधिक सशक्त बनाएगी।”

छत्रपति शिवाजी महाराज अपने शौर्य और सुशासन के लिए भी जाने-जाते हैं

अपने एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक नाम नहीं है। हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ राजा-महाराजा और राजपुरुष मात्र नहीं हैं। वे हमारे लिए आराध्य देव हैं। उनका व्यक्तित्व अद्भुत था। उन्होंने स्वराज की भी स्थापना की और सुराज को भी साकार किया। वे अपने शौर्य और सुशासन के लिए भी जाने-जाते हैं।”

पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व के इतने पहलू हैं कि किसी न किसी रूप में उनका जीवन हमें अवश्य प्रभावित करता है। उन्होंने भारत से सामूहिक सामर्थ्य को पहचान कर जिस तरह नौसेना का विस्तार किया, अपना प्रबंध कौशल दिखाया, वो आज भी सबको प्रेरणा देता है। पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, विचारधारा और न्यायप्रियता ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनकी साहसिक कार्यशैली, सामरिक कौशल और शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रणाली आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन-जन के कल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा

पीएम मोदी ने गुरुवार को एक अन्य पोस्ट में लिखा, “छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन-जन के कल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। इसलिए उनका जीवन आज भी भारतवर्ष के लिए पथ-प्रदर्शक बना हुआ है।”उन्होंने सुभाषित भी शेयर किया, “गोपायितारं दातारं धर्मनित्यमतन्द्रितम्। अकामद्वेषसंयुक्तमनुरज्यन्ति मानवाः।” सुभाषित में कहा गया है, “लोग उसी जनप्रतिनिधि से स्नेह करते हैं, जो उनकी सुरक्षा को अपना कर्तव्य मानता है, लोक कल्याण में तत्पर रहता है, धर्मनिष्ठ, न्यायप्रिय और सदैव सजग रहता है व कामना और द्वेष जैसी आसक्तियों से ऊपर उठकर निष्पक्ष भाव से राज्य का संचालन करता है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

स्कूल से स्टार्टअप तक: एआई क्षेत्र में युवाओं के लिए तैयार हो रहा नया इकोसिस्टम

स्कूल से स्टार्टअप तक: एआई क्षेत्र में युवाओं के लिए तैयार हो रहा नया इकोसिस्टम

भारत के एआई समिट में यूएन प्रमुख का संदेश — तकनीक बने सबके विकास का माध्यम

भारत के एआई समिट में यूएन प्रमुख का संदेश — तकनीक बने सबके विकास का माध्यम

उपराष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

विशाखापत्तनम में ‘मिलन 2026’ का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन, 70 देशों की नौसेनाएं लेंगी भाग

विशाखापत्तनम में ‘मिलन 2026’ का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन, 70 देशों की नौसेनाएं लेंगी भाग

राष्ट्रपति मैक्रों ने AI इम्पैक्ट समिट में भारत के डिजिटल परिवर्तन और प्रौद्योगिकी शासन में अग्रणी भूमिका की सराहना की

राष्ट्रपति मैक्रों ने AI इम्पैक्ट समिट में भारत के डिजिटल परिवर्तन और प्रौद्योगिकी शासन में अग्रणी भूमिका की सराहना की

एआई में पारदर्शिता जरूरी, बने सबके हित और सुख का साधनः पीएम मोदी

एआई में पारदर्शिता जरूरी, बने सबके हित और सुख का साधनः पीएम मोदी

गूगल भारत में अपने 15 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश के तहत एक फुल-स्टैक एआई हब स्थापित कर रहा है: सुंदर पिचाई

गूगल भारत में अपने 15 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश के तहत एक फुल-स्टैक एआई हब स्थापित कर रहा है: सुंदर पिचाई

BCCI और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहता है बांग्लादेश: अमीनुल हक

BCCI और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहता है बांग्लादेश: अमीनुल हक

India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी AI को बताया मानव इतिहास का परिवर्तनकारी क्षण, कहा-मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाएगी

India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी AI को बताया मानव इतिहास का परिवर्तनकारी क्षण, कहा-मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाएगी

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के भारत दौरे से गहरे होंगे संबंध, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी बढ़ेगी: एक्सपर्ट

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के भारत दौरे से गहरे होंगे संबंध, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी बढ़ेगी: एक्सपर्ट