Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

पीएम मोदी और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री के साथ वार्ता में दोनों देशों के बीच सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा

पीएम मोदी और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री के साथ वार्ता में दोनों देशों के बीच सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा

05 जुलाई, 2025 07:31 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्पेन के रेड हाउस में त्रिनिदाद एवं टोबैगो गणराज्य की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर से मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में हुए चुनावों में जीत के बाद दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने पर प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को बधाई दी। दोनों नेताओं ने कृषि, स्वास्थ्य सेवा और फार्मास्यूटिकल्स, डिजिटल परिवर्तन, यूपीआई, क्षमता निर्माण, संस्कृति, खेल और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित संभावित सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बिसेसर को भारत आने का निमंत्रण दिया

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। पीएम मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की ऐतिहासिक यात्रा ने दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों को बढ़ावा दिया है। दरअसल, भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ दोनों देशों के बीच विकास सहयोग है। प्रधानमंत्री बिसेसर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की ऐतिहासिक यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूत करेगी।

दोनों नेताओं ने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया

इसके अलावा, दोनों नेताओं ने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा जैसी समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक सहयोग का आह्वान किया।

दोनों देश आतंकवाद से लड़ने के लिए एकजुट

बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत के लोगों के प्रति टीएंडटी के मजबूत समर्थन और एकजुटता की सराहना की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। वे वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच अधिक एकजुटता के लिए मिलकर काम करने और भारत-कैरिकॉम साझेदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए।

6 समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान

गौरतलब हो, वार्ता के बाद फार्माकोपिया, त्वरित प्रभाव परियोजनाएं, संस्कृति, खेल, राजनयिक प्रशिक्षण तथा हिंदी एवं भारतीय अध्ययन के लिए आईसीसीआर अध्यक्षों के क्षेत्रों में 6 समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की गईं, जिनमें टीएंडटी में भारतीय मूल के लोगों की छठी पीढ़ी को ओसीआई कार्ड देने की पेशकश भी शामिल है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं