Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

दुनिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चेकपॉइंट पर हुआ जोरदार धमाका, सात पुलिसकर्मी की मौत और 22 घायल

30 जुलाई, 2026 12:30 PM

इस्लामाबाद : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में इन दिनों हालात बेहद खराब हैं। इस बीच पुलिस ने बताया है कि पाकिस्तान के उत्तरी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के हंगू जिले में आतंकवादियों के एक ग्रुप ने पुलिस चेकपॉइंट पर हमला कर दिया। इसमें कम से कम सात पुलिसकर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर तारिक हबीब ने बुधवार देर रात स्थानीय मीडिया को बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आठ आतंकवादी मारे गए और छह दूसरे घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि बचे हुए आतंकवादियों को खत्म करने के लिए इलाके में क्लीयरेंस ऑपरेशन जारी है। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान में सुरक्षा बलों को आतंकियों ने लगातार निशाना बनाया है, जिसमें कई जवान मारे जा चुके हैं। इससे पहले 23 जुलाई को खैबर पख्तूनख्वा में एक सुरक्षा चौकी पर आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें सुरक्षा कर्मियों, पुलिस और वन विभाग के एक अधिकारी समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हुई थी।

सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि यह हमला टैंक जिले में एक सिक्योरिटी पोस्ट पर हुआ। एक गाड़ी में सवार सुसाइड बॉम्बर ने धमाका किया। इस घटना में भारी संख्या में लोगों के मारे जाने और काफी नुकसान की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में नौ सैनिक, चार पुलिस वाले और प्रांतीय वन विभाग का एक अधिकारी शामिल है।

धमाके में 20 सैनिकों और चार पुलिसवालों समेत कम से कम 24 लोग घायल भी हुए, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने बताया कि धमाके के बाद पोस्ट जमीन पर गिर गई और बचाव दल ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर लोगों को निकालने का काम जारी रखा। तीन सैनिकों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

सूत्रों ने बताया कि बाद में क्लीयरेंस ऑपरेशन के दौरान, सुरक्षा बल ने आस-पास के इलाके में तीन मिलिटेंट को मार गिराया।

इसके बाद 25 जुलाई को, मिलिट्री की मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि फोर्स ने देश के उत्तर-पश्चिमी साउथ वजीरिस्तान जिले खैबर पख्तूनख्वा में एक चेक पोस्ट पर हमले को नाकाम कर दिया है।

उन्होंने कहा कि हमलावरों ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी का इस्तेमाल करके चेक पोस्ट पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने पोस्ट के बाहर ही गाड़ी को नष्ट कर दिया, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी