Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

पाकिस्तान और PCB ने मानी हार, आखिरकार भारत को मिली एशिया कप 2025 की ट्रॉफी

02 अक्टूबर, 2025 07:25 PM

नई दिल्ली : एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी मिलने में कई दिनों तक देरी हुई। वजह थी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और उसके अध्यक्ष मोहसिन नकवी का रवैया। लेकिन आखिरकार पाकिस्तान और पीसीबी को झुकना पड़ा और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने ट्रॉफी यूएई क्रिकेट बोर्ड को सौंप दी है, जो जल्द ही बीसीसीआई को भारत के सुपुर्द कर देगा।

भारत की शानदार जीत और विवाद की शुरुआत
28 सितंबर
को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और शानदार प्रदर्शन किया।

मैच खत्म होते ही भारतीय टीम को ट्रॉफी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन विवाद तब खड़ा हो गया जब एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने मंच पर आ गए। भारतीय टीम ने साफ कर दिया कि वे नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे, क्योंकि पाकिस्तान पूरे टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ पक्षपाती रवैया अपनाता रहा था।

मोहसिन नकवी की जिद और बवाल
ट्रॉफी वितरण समारोह के दौरान नकवी जबरन मंच पर खड़े रहे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों और मैनेजमेंट ने उनसे ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। नतीजतन, ट्रॉफी नकवी के पास ही चली गई। इस पर भारतीय फैंस और बीसीसीआई भड़क उठे।

मंगलवार को दुबई में हुई एसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई के प्रतिनिधि राजीव शुक्ला और आशीष शेलार ने मोहसिन नकवी को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि भारत इस खिताब का असली हकदार है और ट्रॉफी तुरंत भारत को सौंपी जानी चाहिए। बीसीसीआई ने यह भी संकेत दे दिया था कि अगर मामला नहीं सुलझा तो इसे आईसीसी के पास ले जाया जाएगा।

रणनीतिक जीत भी हासिल की भारत ने
लंबी खींचतान के बाद आखिरकार एसीसी ने ट्रॉफी यूएई क्रिकेट बोर्ड को सौंप दी है, जो अब उसे आधिकारिक तौर पर भारत को देगा। भारतीय टीम की बस यही शर्त थी कि ट्रॉफी मोहसिन नकवी के हाथ से न दी जाए। अगर एसीसी यह कदम 28 सितंबर को ही उठाता, तो यह विवाद इतना बड़ा रूप नहीं लेता। लेकिन अब देर से ही सही, भारत की जीत को औपचारिक मान्यता मिल गई है। यह केवल मैदान पर मिली जीत नहीं है, बल्कि रणनीतिक और कूटनीतिक तौर पर भी भारत ने पाकिस्तान को चारो खाने चित कर दिया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव