Wednesday, August 26, 2026
BREAKING
भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन टॉक्सिक रिव्यू: एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान सोनल दिनुशा के शतक के बावजूद फॉलोऑन नहीं टाल सकी श्रीलंका, पहली पारी 290 पर सिमटी सीए भवानी देवी: ओलंपिक खेलने वाली पहली भारतीय तलवारबाज, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण पदक शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे सोना और चांदी बढ़त के साथ खुले, कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में कमी से मिल रहा सपोर्ट अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता पाकिस्तान : इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग से 15 नवजात बच्चे जिंदा जले उत्तराखंड, असम और गुजरात में UCC लागू होने पर ओवैसी ने साधा निशाना, हिजाब पर फैसले को 'इस्लाम पर हमला' बताया

दुनिया

पाकिस्तान : इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग से 15 नवजात बच्चे जिंदा जले

26 अगस्त, 2026 12:25 PM

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के इस्लामाबाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के गायनेकोलॉजी वार्ड में भीषण आग लगने से कम से कम 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। पीआईएमएस अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे। इन 16 शिशुओं में से केवल एक को ही प्रभावित इलाके से समय रहते बचाया जा सका जबकि बाकी बच्चे आग में जिंदा जल गए। पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान जियो टीवी के अनुसार, बचाव कार्य से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर एयर-कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से सुबह करीब 6:45 बजे नर्सरी में आग लगी। बचाव अधिकारियों ने बताया कि फायर फाइटिंग टीमों के अस्पताल पहुंचने और ऑपरेशन शुरू करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के बाद भी टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन करती रहीं ताकि आग के दोबारा भड़कने की कोई संभावना न रहे। जिला प्रशासन के अनुसार, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी आग में 14 बच्चे पूरी तरह जल गए। प्रशासन ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद बचाव कर्मियों ने कार्रवाई की।

जिला प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन कार्रवाई के तहत फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां और चार एम्बुलेंस तैनात की गईं। इस घटना ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था, खासकर कमजोर नवजात बच्चों वाले वार्ड में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने आग लगने की परिस्थितियों की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया है।
अधिकारियों ने कहा कि जांच से उन परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा, जिनके कारण नवजात शिशुओं की मौत हुई और आपातकालीन स्थिति में की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की जाएगी। घटना और जांच समिति के निष्कर्षों के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका बदले अपना रवैया

तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका बदले अपना रवैया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को नई चेतावनी: ऑटो सेक्टर पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को नई चेतावनी: ऑटो सेक्टर पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की धमकी

होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला : इंजन रूम क्षतिग्रस्त, नियंत्रण खोकर रुका जहाज; चालक दल पूरी तरह सुरक्षित

होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला : इंजन रूम क्षतिग्रस्त, नियंत्रण खोकर रुका जहाज; चालक दल पूरी तरह सुरक्षित

न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध

न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध

बांग्लादेश में गैस संकट गहराया, फैक्ट्रियां बंद होने लगीं; हजारों श्रमिकों पर असर

बांग्लादेश में गैस संकट गहराया, फैक्ट्रियां बंद होने लगीं; हजारों श्रमिकों पर असर

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की सख्ती, पीजीएसए ने न‍ियम तोड़ने वाले जहाजों को दी जब्ती की चेतावनी

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की सख्ती, पीजीएसए ने न‍ियम तोड़ने वाले जहाजों को दी जब्ती की चेतावनी

बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू टीचर और परिवार के सदस्यों की हत्या पर वीएचपी में आक्रोश, सरकार से कार्रवाई की मांग

बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू टीचर और परिवार के सदस्यों की हत्या पर वीएचपी में आक्रोश, सरकार से कार्रवाई की मांग

यूक्रेन-नॉर्वे के बीच बड़ा रक्षा समझौता, जेलेंस्की ने नॉर्वे के साथ ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर किए हस्ताक्षर

यूक्रेन-नॉर्वे के बीच बड़ा रक्षा समझौता, जेलेंस्की ने नॉर्वे के साथ ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर किए हस्ताक्षर

रूस का बड़ा दावा: 12 घंटे में यूक्रेन के 250 ड्रोन मार गिराए, 19 इलाकों में एयर डिफेंस सक्रिय

रूस का बड़ा दावा: 12 घंटे में यूक्रेन के 250 ड्रोन मार गिराए, 19 इलाकों में एयर डिफेंस सक्रिय

मोहसिन रेजाई की चेतावनी, अमेरिका के आर्थिक युद्ध में साथ देने वाले देश ईरान के दुश्मन

मोहसिन रेजाई की चेतावनी, अमेरिका के आर्थिक युद्ध में साथ देने वाले देश ईरान के दुश्मन