मुल्तान – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पिच को लेकर अपनी पसंद पर अड़े हुए हैं। बांग्लादेश के हाथों मिली 0-2 की हार के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने कथित तौर पर कोच जेसन गिलेस्पी से फ्लैट पिच तैयार करने के लिए ग्राउंड्समैन को निर्देश देने को कहा है।
हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने दावा किया है कि गिलेस्पी बल्लेबाजों के इस अनुरोध से खुश नहीं थे और उन्होंने उन्हें चुप रहने के लिए कहा।