Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

पहली पारी में बांग्लादेश 227 रन पर ऑलआउट:उमेश-अश्विन को 4-4 विकेट, टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 19 रन बनाए

22 दिसंबर, 2022 07:07 PM

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की पहली पारी 227 रनों पर सिमट गई है। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में बिना नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। पहले दिन स्टंप्स के बाद कप्तान केएल राहुल 3 और शुभमन गिल 14 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। फिलहाल, मेजबान टीम 208 रनों से आगे है।

पहले दिन मीरपुर में टॉस जीतकर खेलने उतरी बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मुश्फिकुर रहीम 26 और लिटन दास ने 25 रन बनाए। ओपनर नजमुल हसन शान्तो ने 24 रन का योगदान दिया।

भारत की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने 4-4 विकेट लिए। वहीं, 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट के हिस्से 2 सफलताएं आईं। उन्हें पिछले मुकाबले के मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। उनादकट ने आखिरी टेस्ट 16 दिसंबर 2010 में खेला था।

अब सेशन के अनुसार देखिए पहले दिन का खेल...

पहला सेशन : 82 रन बनाने में मेजबान के 2 विकेट गिरे
पहले सेशन में बांग्लादेशी टीम ने 82 रन जोड़े, वहीं भारतीय टीम के गेंदबाजों ने 2 विकेट चटकाए। एक समय बांग्लादेश के दोनों ओपनर 39 रन पर पवेलियन लौट गए थे। फिर कप्तान शाकिब और मोमिनुल हक ने पारी संभाली। दोनों ने सेशन खत्म होने तक तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़ लिए।

दूसरा सेशन: 102 रन बने, 3 विकेट भी आए
दूसरे सेशन में मेजबान टीम ने 102 रन बनाए। उसे 3 झटके भी लगे। उसकी ओर से मोमिनुल अपना 16वां अर्धशतक जमाकर नाबाद रहे। जबकि शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास आउट हो गए।

मोमिनुल ने टेस्ट में 27वीं बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। इनमें उनके 9 शतक शामिल हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने के मामले में बांग्लादेश के हबीब-उल बशर (27) की बराबरी की। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वालों में वे चौथे नंबर पर हैं। उनसे पहले तमीम इकबाल (41), शाकिब अल हसन (35) और मुश्फिकुर रहीम (34) का नंबर है।

तीसरा सेशन : बांग्लादेश ऑलआउट, भारत ने 19 रन जोड़े
दिन के तीसरे और आखिरी सेशन में बांग्लादेश ने 5 विकेट खोए। जबकि टीम के टोटल में 43 रन जुड़े। पहले दिन भारत ने भी 19 रन बनाए हैं।

यहां देखिए कैसे गिरे बांग्लादेश के विकेट....

  • पहला: 15वें ओवर में जाकिर हसन उनादकट की बॉल पर कट करना चाहते थे। उन्हें केएल राहुल ने स्लिप में कैच कराया।
  • दूसरा : शान्तो को अश्विन ने LBW कराया।
  • तीसरा : कप्तान शाकिब अल हसन को उमेश यादव ने मिड ऑफ पर पुजारा के हाथों कैच कराया।
  • चौथा : रहीम को उनादकट ने ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया।
  • पांचवां : लिटन दास अश्विन की गेंद पर राहुल को कैच दे बैठे।
  • छठा : उमेश यादव को दूसरा विकेट मिला। ऑफ स्टंप के पास की लेंथ बॉल बल्ले को चूमती हुई पंत के दस्तानों में जा पहुंची।
  • सातवां : 69वें ओवर में नुरुल हसन को उमेश यादव ने LBW किया।
  • आठवां : उमेश यादव ने 73वें ओवर में तस्कीन अहमद को मोहम्मद सिराज के हाथों पॉइंट में कैच कराया। यादव को चौथा विकेट मिला।
  • नौवां : मोमिनुल हक 84 रन बनाकर आउट हुए। 74वें ओवर में अश्विन ने उन्हें विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच कराया।
  • दसवां : 74वें ओवर में अश्विन ने खालिद अहमद को शून्य के स्कोर पर उनादकट के हाथों कैच कराया। उमेश के बाद अश्विन को भी चौथा विकेट मिला।

कुलदीप बाहर, उनादकट की 12 साल बाद वापसी
भारतीय कप्तान केएल राहुल फिट हैं और खेल रहे हैं। टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है। पिछले मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव बाहर किए गए हैं। उनकी जगह जयदेव उनादकट की 12 साल बाद वापसी हुई है। वहीं, बांग्लादेश में मोमिनुल और तस्कीन को प्लेइंग 11 में जगह मिली है।

अब देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: 
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: जाकिर हसन, नजमुल हसन शान्तो, मोमिनुल हक, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालेद अहमद और तस्कीन अहमद।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर