Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

पहला टेस्ट मैच जीत वेस्टइंडीज 1-0 से आगे, बांग्लादेश को 201 रन से हराया

28 नवंबर, 2024 12:36 PM

एंटीगुआ :बांग्लादेश की टीम को वेस्टइंडीज दौरे पर खेले गए पहले टेस्ट में 201 रन से हार का सामना करना पड़ा है। एंटीगुआ टेस्ट में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 334 रन का टारगेट रखा था। बांग्लादेश की टीम महज 132 रन ही बना पाई। टीम का आखिरी बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट हुआ। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश पर वेस्टइंडीज ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में नौ विकेट पर 450 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने नौ विकेट पर 269 रन पर पारी घोषित कर दी थी। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 152 रन पर समेट दिया। बांग्लादेश के बल्लेबाज भी दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम दूसरी पारी में 132 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में 10 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे जस्टिन ग्रीव्स ने 115 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 450 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। ग्रीव्स के अलावा मिकाइल लुइस ने 218 गेंदों का सामना कर 97 रन और एलिक एथनाज ने 130 गेंदों का सामना कर 90 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने तीन विकेट और तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज ने 2-2 विकेट लिए।

तैजुल इस्लाम को एक विकेट मिला। बांग्लादेश की टीम को 9 विकेट पर 269 रन पर अपनी पहली पारी घोषित करनी पड़ी। मोमिनुल हक ने अद्र्धशतक लगाया। उन्होंने 116 बॉल पर 50 रन बनाए। अल्जारी जोसेफ ने 3 और जेडन सील्स ने 2 विकेट लिए। दूसरी पारी में तस्कीन अहमद ने 6 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को 152 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट लिए, जबकि शोरिफुल इस्लाम और तैजुल इस्लाम ने 1-1 विकेट लिए। वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में एलिक एथनाज ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 40 रन से ज्यादा स्कोर नहीं कर पाया। वहीं बांग्लादेश के बैटर गेंदबाजों की सफलता फायदा नहीं उठा पाए और दूसरी पारी में 132 रन ही बना सके। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट