Saturday, August 22, 2026
BREAKING
राजनाथ सिंह ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 से 24 अगस्त को रूस दौरे पर, IRIGC-TEC के 27वें सत्र की करेंगे सह-अध्यक्षता CM भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व जस्टिस को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला Hoshiarpur में दो गुटों में खूनी झड़प, दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां 24 से 31 अगस्त तक किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर पंधेर का बड़ा ऐलान Punjab: 35 बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग, धुएं से घुटने लगा दम, तोड़ने पड़े शीशे फरीदाबाद को मिली नई कनेक्टिविटी की सौगात, मीठापुर-महारानी बाग एक्सप्रेसवे खुला; यात्रियों को मिलेगी राहत सज्जन कुमार को मिसाल बताकर घिरे दीपेंद्र हुड्डा, CM सैनी बोले-पीड़ितों के जख्मों पर किया प्रहार Haryana में निवेश का महाअभियान, मुंबई से खुलेगा उद्योगों के लिए नया द्वार...सैनी सरकार का करोड़ों के निवेश और 15 लाख रोजगार पर फोकस

हरियाणा

पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के नए एडवोकेट जनरल, प्रविंद्र सिंह चौहान की ली जगह

22 अगस्त, 2026 07:19 PM

हरियाणा सरकार की ओर से पवन कुमार मुटनेजा को नया एडवोकेट जनरल (एजी) बनाया गया है। वे पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं। उन्होंने प्रविंद्र सिंह चौहान की जगह ली है। प्रविंद्र सिंह चौहान को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। उनके जज बनने से यह कुर्सी रिक्त हुई थी। पवन कुमार मुटनेजा की एडवोकेट जनरल के तौर पर नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत राज्यपाल की ओर से तत्काल प्रभाव से की गई है। अधिसूचना के अनुसार मुटनेजा की नियुक्ति की शर्तें बाद में जारी की जाएंगी। यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने जारी की है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मुटनेजा के पास लंबा अनुभव है। वे कानून क्षेत्र में लंबे वक्त से काम कर रहे हैं। उन्होंने कई मामलों में प्रतिनिधित्व किया है। मुटनेजा दीवानी, आपराधिक, श्रम और कंपनी कानून से जुड़े मामलों की पैरवी करते हैं। इससे पहले वे हरियाणा के महाधिवक्ता के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

बता दें कि 5 मई को सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से पंजाब, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालयों में अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की गई थी।
बयान में कहा गया था कि सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम की ओर से 4 मई को आयोजित अपनी बैठक में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में जिन अधिवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, उनमें प्रविंद्र सिंह चौहान, राजेश गौड़, और मिंदरजीत यादव के नाम शामिल था।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

फरीदाबाद को मिली नई कनेक्टिविटी की सौगात, मीठापुर-महारानी बाग एक्सप्रेसवे खुला; यात्रियों को मिलेगी राहत

फरीदाबाद को मिली नई कनेक्टिविटी की सौगात, मीठापुर-महारानी बाग एक्सप्रेसवे खुला; यात्रियों को मिलेगी राहत

सज्जन कुमार को मिसाल बताकर घिरे दीपेंद्र हुड्डा, CM सैनी बोले-पीड़ितों के जख्मों पर किया प्रहार

सज्जन कुमार को मिसाल बताकर घिरे दीपेंद्र हुड्डा, CM सैनी बोले-पीड़ितों के जख्मों पर किया प्रहार

Haryana में निवेश का महाअभियान, मुंबई से खुलेगा उद्योगों के लिए नया द्वार...सैनी सरकार का करोड़ों के निवेश और 15 लाख रोजगार पर फोकस

Haryana में निवेश का महाअभियान, मुंबई से खुलेगा उद्योगों के लिए नया द्वार...सैनी सरकार का करोड़ों के निवेश और 15 लाख रोजगार पर फोकस

हरियाणा के युवाओं से भाजपा सरकार को इतनी नफरत क्यों है नायब सैनी जी- राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के युवाओं से भाजपा सरकार को इतनी नफरत क्यों है नायब सैनी जी- राव नरेंद्र सिंह

कर्मचारियों से वादा, बातचीत भी और गिरफ्तारी भी, यह कहां का इंसाफ : कुमारी सैलजा

कर्मचारियों से वादा, बातचीत भी और गिरफ्तारी भी, यह कहां का इंसाफ : कुमारी सैलजा

पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी

पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम में व्यवस्थाओं में लगातार हो रहा सुधार, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर सरकार का जोर : नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम में व्यवस्थाओं में लगातार हो रहा सुधार, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर सरकार का जोर : नायब सिंह सैनी

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर : आरती सिंह राव

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर : आरती सिंह राव

₹8,000 रिश्वत लेते बिचौलिया रंगे हाथों गिरफ्तार, पुलिस उप निरीक्षक भी पकड़ा

₹8,000 रिश्वत लेते बिचौलिया रंगे हाथों गिरफ्तार, पुलिस उप निरीक्षक भी पकड़ा

हरियाणा: चीनी की जमाखोरी पर सख्ती, सरकार ने लागू की स्टॉक सीमा

हरियाणा: चीनी की जमाखोरी पर सख्ती, सरकार ने लागू की स्टॉक सीमा