Saturday, July 18, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

हिमाचल

पर्वतीय राज्यों पर उच्च स्तरीय कमेटी बनाए केंद्र

04 मार्च, 2026 05:44 PM

शिमला : हिमाचल सरकार ने राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने और केंद्रीय बजट पारित होने से पहले केंद्र सरकार ने दो आग्रह किए हैं। पहला अनुरोध यह किया है कि केंद्र सरकार तत्काल एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर पर्वतीय राज्यों की अर्थव्यवस्था का सही आकलन करवाए, जो 16वें वित्तायोग ने नहीं किया। इस आकलन के अनुसार उनकी विशिष्ट जरूरतों के मुताबिक आरडीजी बहाल करें। दूसरा आग्रह यह है कि इस बीच क्योंकि हिमाचल सरकार को 2026-2027 का प्रदेश का बजट प्रस्तुत करना है, इसलिए वित्तीय वर्ष 2026-2027 के राजस्व घाटे की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार अविलंब एक पैकेज राज्य को दे। इस राशि को अनटाइड ग्रांट के रूप में विशेष केंद्रीय सहायता के मद से जारी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात में भी यह पक्ष रखा है। इसके पीछे राज्य सरकार ने यह तर्क दिया है कि 16वें वित्त आयोग ने एक आश्चर्यजनक पद्धति अपनाई है।

15वें वित्त आयोग ने राज्यों के राजस्व व खर्चे का आकलन, राज्यवार किया और राज्यों की विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखकर आरडीजी की संस्तुति की। 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के अध्याय 9 को अगर देखें, तो इसमें सभी राज्यों को एक कसौटी पर रखकर संस्तुति की गई है। यह आकलन का स्वस्थ और पारदर्शी तरीका नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 275 (1) को 280(3) (बी) में वित्त आयोग का यह दायित्व है कि वह राज्यों की आवश्यकताओं का राज्यवार स्पष्ट आकलन करे और उनके लिए उस अनुसार संस्तुति करे। जिन 17 राज्यों के लिए 15वें वित्त आयोग ने आरडीजी दी थी, उनमें कुल वार्षिक बजट का आरडीजी का दस प्रतिशत से अधिक हिस्सा मात्र तीन राज्यों में है। इनमें हिमाचल पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश से बजट आकार भी छोटा है। इसलिए उनके साथ हिमाचल प्रदेश की तुलना असंगत है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आरडीजी एक ऐसा माध्यम था, जिसके द्वारा टैक्स और पोस्ट डेवोल्यूश्न के बाद कुछ हद तक हम अपने बजट को संतुलित रख पाते थे और प्रदेश के विकास को जारी रख सकते थे, लेकिन आरडीजी का एकाएक बंद होना हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था सहन नहीं कर पाएगी, चाहे राज्य में किसी भी दल की सरकार हो।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें