Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

राष्ट्रीय

परीक्षा पे चर्चाः अब तक 4 करोड़ से अधिक छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

10 जनवरी, 2026 12:44 PM

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक व्यक्तियों की संख्या चार करोड़ के पार पहुंच गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार 9 जनवरी तक 4 करोड़ 20 लाख 69,002 लोगों ने परीक्षा पे चर्चा का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। न केवल छात्र बल्कि लाखों की संख्या में अभिभावक और शिक्षक भी प्रधानमंत्री के साथ चर्चा में शामिल होना चाहते हैं। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार देश के करोड़ों विद्यार्थियों के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ एक बहुप्रतीक्षित संवाद कार्यक्रम है।

इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री के संवाद में छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक यहां होने वाले संवाद के जरिए अभिभावक व शिक्षक छात्रों को उनके सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने में बेहतर सहयोग दे सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य परीक्षाओं से जुड़े तनाव को कम करना, विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और पढ़ाई को एक सकारात्मक अनुभव बनाना है। यह कार्यक्रम परीक्षा को डर नहीं, बल्कि सीखने और आत्मविकास का अवसर मानने की सोच को प्रोत्साहित करता है। एक विशेष प्रक्रिया के जरिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों का चयन होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों में परीक्षा का तनाव दूर करने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के लिए यह विशेष संवाद करते हैं।

यही कारण है कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ के इस संवाद में देश भर के छात्र शामिल हो रहे हैं। अब तक चार करोड़ बीस लाख से अधिक छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने अपना पंजीकरण कराया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम यानी परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) का यह 9वां संस्करण है। यह संवाद इसी महीने जनवरी में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भारत समेत विश्व के कई देशों के छात्र, अभिभावक और शिक्षक इस संवाद कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी भी चल रही है। देश के किसी भी हिस्से से क्लास 6 से 12 तक के छात्र इसमें शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। शुक्रवार तक 4 करोड़ से अधिक लोगों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 3 करोड़, 91 लाख, 50,348 रजिस्ट्रेशन देश-दुनिया के विभिन्न इलाकों में पढ़ रहे छात्रों द्वारा करवाए गए हैं।

वहीं, 23 लाख 62 हजार 202 शिक्षक भी अभी इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इनके अलावा अभी तक 5 लाख 56 हजार 452 अभिभावकों ने भी अपना पंजीकरण कराया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा पंजीकरण करवाया जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि यह विशेष संवाद छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को एक साथ लाकर परीक्षाओं को सीखने के उत्सव में बदलने का प्रयास करता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम