Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है? डिजिटल भुगतान में तेज उछाल के बावजूद भारत में चलन में नकदी बढ़ी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर नारियल उत्पादन में भारत सबसे आगे, वैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी 31 प्रतिशत से अधिक ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा' कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता 'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता 'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज

राष्ट्रीय

पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन शुरू, नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

16 मार्च, 2026 04:44 PM

गणतंत्र दिवस, 2027 के अवसर पर घोषणा किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन/अनुशंसाएं 15 मार्च, 2026 से प्रारंभ हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।

गृह मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। सरकार ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे स्वयं के नामांकन सहित नामांकन/अनुशंसाएं भेजें। जारी बयान में कहा गया कि ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए मिलकर प्रयास किए जाने चाहिए, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पहचान की हकदार हैं। ये व्यक्ति महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों, दिव्यांग व्यक्तियों में से हो सकते हैं जो समाज की नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हों।

नामांकन/अनुशंसाओं में पोर्टल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर उपलब्ध प्रारूप में दी गई सभी उपयुक्‍त जानकारी होनी चाहिए, जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की अपने संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं को स्पष्ट रूप से उल्‍लेख किया गया हो।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर भी उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित नियम और कानून वेबसाइट पर इस लिंक https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर उपलब्ध हैं।

पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में प्रारंभ किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार ‘विशिष्ट कार्य’ के लिए दिए जाते हैं। ये पुरस्‍कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए दिए जाते हैं।

जाति, व्‍यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में काम करने वाले लोगों सहित सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना