Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

पत्रकारों के लिए कतर बना मुसीबत का शहर:फीफा वर्ल्ड कप की लाइव कवरेज में सामान चोरी हुआ, पुलिस ने किया डीटेन

22 नवंबर, 2022 05:47 PM

फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 20 नवंबर से हो चुकी है। इस बार इसकी मेजबानी कतर कर रहा है। जब से टूर्नामेंट शुरू हुआ है तब से ही एक के बाद एक हाई वोल्टेज ड्रामा इस टूर्नामेंट में होता नजर आ रहा है। इन सब के बीच अब कतर में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार, प्रशासन की अनदेखी और चोरी जैसे मामले सामने आ रहे हैं। यहां तक की कुछ पत्रकारों को पुलिस द्वारा डीटेन भी कर लिया गया।

सिक्योरिटी स्टाफ की धमकी
अलग-अलग देशों के पत्रकार फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए कतर पहुंचे हैं। कतर प्रशासन की ढीले और लापरवाह रवैये और खराब सुरक्षा व्यवस्था के चलते पत्रकारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रिपोर्टिंग के दौरान डेनमार्क के एक टीवी क्रू को कतर के सिक्योरिटी स्टाफ ने रोका और उनके कैमरे तोड़ने की धमकी दी।

ऐसा करने की वजह पूछने पर स्टाफ ने बताया कि उन्हें लगा यहां शूटिंग की परमिशन नहीं है। इस घटना के बाद इस क्रू को लीड कर रहे रास्मस टेंटहोल्ड ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया को यहां बुलाया है, हम यहां शूटिंग क्यों नहीं कर सकते? ये एक पब्लिक प्लेस है।’

इस वाकये के बाद रास्मस ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कतर इंटरनेशनल मीडिया ऑफिस और कतर सुप्रीम कमिटी ने हमसे माफी मांगी है। ये तब हुआ जब हम कतर का लाइव कवरेज कर रहे थे। लेकिन क्या बाकी मीडिया के साथ भी यही व्यवहार किया जाएगा?’
पुलिस का चौंकाने वाला रवैया
दूसरी घटना अर्जेंटीना की रिपोर्टर के साथ हुई। टूर्नामेंट के पहले दिन लाइव शो के दौरान डोमिनिक मेट्जगर का हैंडबैग से कई सामान चोरी हो गए। पुलिस का रवैया भी उनके प्रति ठीक नहीं रहा। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि हाई-टेक कैमरा की मदद से चोर को पकड़ लेंगे। उसके बाद पुलिस डोमिनिक से ही पूछने लगी कि आप किस तरह का न्याय चाहती हैं?हमें उस चोर को क्या सजा देनी चाहिए? क्या आप चाहती हैं कि चोर को 5 साल की जेल हो? क्या आप चाहती हैं कि उसे देश से निकाल दिया जाए? पुलिस के इस व्यवहार ने डोमिनिक को चौंका दिया।

LGBT कम्युनिटी का सपोर्ट करना पड़ा भारी
तीसरी घटना USA के पत्रकार ग्रांट वाहल के साथ हुई। ग्रांट ने रेनबो शर्ट पहनी हुई थी। जब वो स्टेडियम में जाने लगे तो उन्हें डीटेन कर लिया गया। क्योंकि वो LGBT कम्युनिटी को सपोर्ट कर रहे थे। ग्रांट ने बताया कि उन्हें स्टेडियम में अंदर जाने से रोक लिया गया और शर्ट उतारने के लिए कहा गया। जब उन्होंने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर लिखना चाहा तो उनका फोन भी छीन लिया गया।

ग्रांट ने बताया कि बाद में एक सिक्योरिटी कमांडर ने उनसे माफी मांगी और उन्हें स्टेडियम में जाने की इजाजत दे दी।

फीफा वर्ल्ड कप पर दुनियाभर की नजर होती है। ऐसे में इस तरह की घटनाओं से फीफा की साख कम हो सकती है। इसलिए ऐसी घटनाओं पर फीफा की ओर से तुरंत एक्शन लिया जाता है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा