Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

पंजाब सरकार ने दिया Diwali का तोहफा! नई Notification जारी

13 अक्टूबर, 2025 10:31 PM

लुधियाना : आम आदमी पार्टी सरकार ने फेस्टिव सीजन में रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी राहत दी है, जिसके तहत सी.एल.यू. के साथ नक्शा पास करवाने की शर्त से छूट दे दी गई है। यहां यह बताना उचित होगा कि लंबे समय से किसी भी कॉलोनी, बिल्डिंग, कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए अलग-अलग सी.एल.यू. और नक्शा पास कराने का चलन चल रहा था, लेकिन 2023 के दौरान सी.एल.यू. के साथ नक्शा, लेआउट पास करवाने की शर्त लागू कर दी गई है।


अब सरकार द्वारा निवेश बढ़ाने के अलावा उद्योग जगत को सुविधाएं देने के नाम पर जो लगातार मीटिंग की जा रही। इस दौरान रियल एस्टेट सेक्टर ने मांग की है कि सी.एल.यू. के साथ नक्शा पास कराने की शर्त को खत्म किया जाए। इसे देखते हुए शहरी विकास विभाग द्वारा एक बार फिर सिस्टम में बदलाव कर दिया गया है, जिसके अनुसार सी.एल.यू. के बाद अलग से नक्शा, लेआउट पास कराने या लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकता है।


इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी की गई है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि किसी भी रिहायशी या व्यावसायिक प्रोजेक्ट का नक्शा पास करवाने से पहले लोन या अन्य विभागों से एनओसी लेने के लिए सी.एल.यू. की मंजूरी जरूरी होने का हवाला दिया गया है। हालांकि सी.एस.यू. के साथ नक्शा पास करवाने का पुराना विकल्प भी खुला रखा गया है।


4 साल की फिक्स की गई है डेडलाइन
सी.एल.यू. पास करवाने के लिए 4 वर्ष की डेडलाइन तय की गई है, जिसमें पहले 2 वर्ष के लिए वैध होगा और फिर 20 प्रतिशत शुल्क जमा करने पर 2 वर्ष की एक्सटेंशन मिल सकती है पर यह शर्त मास्टर प्लान में बदलाव पर निर्भर करेगी।


3 महीने के अंदर देनी होगी मंजूरी
सरकार ने रियल एस्टेट सेक्टर के लोगों द्वारा किसी भी तरह के प्रोजेक्ट को पास करवाने के दौरान होने वाली परेशानियां को दूर करने के लिए 3 महीने के अंदर मंजूरी देना अनिवार्य कर दिया है, जिसके तहत सीएलयू और नक्शा मंजूर करवाने या लाइसेंस देने का फैसला 23 दिनों के अंदर करना होगा। इसके लिए यह भी तय किया गया है कि किस अधिकारी स्तर पर मंजूरी दी जाएगी और उसे कितने दिनों में फाइल क्लियर करनी होगी।

 

कमेटी के सदस्यों ने मंत्री मुंडियां के साथ की मीटिंग
सरकार द्वारा रियल एस्टेट सेक्टर के विकास के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसके सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां के साथ बैठक की। इस दौरान एजीआई के सुखदेव सिंह, जनपथ के मोहिंदर गोयल, सुखमनी के रूपिंदर सिंह चावला और करण अरोड़ा मौजूद रहे। सदस्यों ने रियल एस्टेट सेक्टर को राहत देने के लिए लिए गए फैसलों के लिए सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जमीनी स्तर पर फीडबैक मिलने के बाद जल्द ही सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसमें रियल एस्टेट सेक्टर को प्रोत्साहित करने के लिए नीति में बदलाव को लेकर सिफारिशें की जाएंगी।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन