Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

पंजाब

पंजाब वासियों के लिए बड़ी राहत, लगाया गया है यह विशेष कैंप, जल्द उठाएं इसका लाभ

02 नवंबर, 2025 01:21 PM

चंडीगढ़ : गमाडा द्वारा आम जनता, प्रमोटरों और डेवलपर्स आदि के लंबित मामलों के निपटारे के लिए एस.ए.एस. नगर स्थित पुडा भवन में लगाए जा रहे दो दिवसीय कैंप के पहले दिन कुल 864 मामलों का निपटारा किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर क्षेत्र और वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में कार्य करते हुए, ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा आम जनता और अन्य हितधारकों जैसे डेवलपर्स, प्रमोटर्स आदि के लंबित मामलों के निपटारे के लिए इस दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है।

हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि शिविर के दौरान निपटाए गए कुल 864 मामलों में नागरिक सेवाओं के 618 मामले, लेटर ऑफ इंटेंट 4, प्रमोटर लाइसेंस नवीनीकरण के 2, ज़ोनिंग प्लान के 2, प्रोजेक्ट लाइसेंस/लेआउट प्लॉट के 3, आर्किटेक्चरल कंट्रोल के 2, एस्टेट एजेंट सर्टिफिकेट के 8, प्रमोटर लाइसेंस के 7, बिल्डिंग प्लान के 92, सीमांकन सर्टिफिकेट के 11, डीपीसी के 30, कंप्लीशन सर्टिफिकेट के 84 और कन्वेयन्स डीड का 1 मामला शामिल है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आवास एवं निर्माण विभाग द्वारा आम जनता और कॉलोनाइजरों, प्रमोटर्स और डेवलपर्स को प्रदान की जा रही सेवाओं की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिससे सेवाओं के वितरण में तेजी आई है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार का उद्देश्य विभिन्न विभागों में कामों का समय पर और भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से निपटाना है और इस संबंध में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं। कैंप की कार्यवाही के दौरान, आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग ने संबंधित व्यक्तियों और कंपनियों को बिल्डिंग प्लान, लेआउट प्लान, एलओआई, एस्टेट एजेंट और प्रमोटर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सौंपे, जबकि गमाडा के मुख्य प्रशासक साक्षी साहनी ने विभिन्न शाखाओं में कैंप में आए लोगों के लंबित आवेदनों के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए और उनका मौके पर ही निपटारा किया। कैंप में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक अमरिंदर सिंह मल्ही, एस्टेट अधिकारी (हाउसिंग)-कम-भूमि अधिग्रहण कलेक्टर हरदीप सिंह, एस्टेट अधिकारी (प्लॉट) रविंदर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस