Tuesday, September 22, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी गुरुग्राम वैश्विक निवेश और उच्च कौशल वाले कार्यों का प्रमुख केंद्र बन रहा : राव नरबीर सिंह विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नेल्सन मंडेला से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर का किया भ्रमण खड़गे से मिले राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस के आगामी रोडमैप पर हुई चर्चा पंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचैनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद : अनिल विज गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा हरियाणाः 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत Kangra: नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर शांता कुमार ने उठाए सवाल, कहा-आर्थिक संकट में करोड़ों रुपए खर्च करना उचित नहीं शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश, हिंदी में ली शपथ Bilaspur: एम्स में अब सर्वाइकल कैंसर की पहचान से मोतियाबिंद सर्जरी तक मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा

हरियाणा

पंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचैनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद : अनिल विज

22 सितंबर, 2026 08:12 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष पर तकलीफ हो रही है कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है। इसके अलावा, विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन सभी पार्टियों का वजूद जनता ने नकार दिया है ये अकेले लड़ें या अलग-अलग लड़ें, इनका खात्मा होना तय है। उन्होंने कहा कि जब-जब विपक्ष को देश में मौके मिले, तब-तब ये कुछ करके नहीं दिखा सके और फेल बच्चों को जनता क्यों पसंद करेगी। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा आने वाले चुनावों को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों द्वारा एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है कांग्रेस के बड़े नेताओं का बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने सपा के साथ गठबंधन करने से इंकार किया है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के पंजाब दौरे के बाद उन पर निशाना साधते हुए कहा है कि नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंधरा पोर्ट से होनी चाहिए। अगर आपको पंजाब की रत्ती भर भी चिंता है तो गुजरात से आने वाले नशे को रोकिए। केजरीवाल के इस ट्वीट पर विज ने निशाना साधते कहा केजरीवाल को तकलीफ यह हो रही है कि पंजाब में भाजपा की सरकार आने वाली है, और भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

विज ने कहा कि जब से यात्रा चल रही है इनकी धड़कने बढ़ रही हैं कि अगर इनकी सरकार आ गई तो नशा बंद हो जायेगा और नशे के किंग पिन से जो राजनीतिज्ञ जुड़े हुए हैं, उनकी राजनीती ख़राब हो जाएगी और इसी डर से यह इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है, कि हरियाणा में किसानों के लिए ‘भाजपा का डबल’’ इंजन ‘धोखे का डबल डोज़’ साबित हो रहा है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राज में किसानों की नीतियों पर पूरा जोर दिया जा रहा है, और हरियाणा में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलंे खरीदी जा रही है। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपए दिए जा रहे हैं, जिससे उनके छोटे-मोटे काम पूरे हो जाते हैं आज से पहले किसी सरकार ने यह काम नहीं किये।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम वैश्विक निवेश और उच्च कौशल वाले कार्यों का प्रमुख केंद्र बन रहा : राव नरबीर सिंह

गुरुग्राम वैश्विक निवेश और उच्च कौशल वाले कार्यों का प्रमुख केंद्र बन रहा : राव नरबीर सिंह

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नेल्सन मंडेला से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर का किया भ्रमण

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नेल्सन मंडेला से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर का किया भ्रमण

खड़गे से मिले राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस के आगामी रोडमैप पर हुई चर्चा

खड़गे से मिले राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस के आगामी रोडमैप पर हुई चर्चा

गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा

गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा

हरियाणाः 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

हरियाणाः 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश, हिंदी में ली शपथ

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश, हिंदी में ली शपथ

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए