Friday, June 12, 2026
BREAKING
वैश्विक स्तर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, लॉग इन नहीं कर पा रहे यूजर्स तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी में लौटी तेजी; करीब 10 हजार रुपए तक बढ़े दाम अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश 'काला हिरण' फिल्म विवाद : हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान, रिलीज पर रोक लगाने को दायर की याचिका पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा पंजाब की पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्टल के खिलाफ केस दर्ज करने को कोर्ट में अर्जी दाखिल गांवों और शहरों को अनुदान दिया जा रहा है और राज्य भर में विकास कार्य चल रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा डिफेंस कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी के आरोप, मंत्री अनिल विज ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा विस्तार, सोनीपत अस्पताल 300 बेड का होगा : आरती सिंह राव आप पार्टी ने लोगों को झूठ बोलकर बरगलाने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी

पंजाब

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

12 जून, 2026 08:22 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी शामिल रहे। मंत्री अमन अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस सम्मेलन में किन-किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री के मुताबिक, भगवंत मान से जब मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है, तब से राज्य में उद्योग के अनुरूप माहौल बन रहा है। हमारी यही कोशिश है कि हम राज्य में बड़ी संख्या में उद्योगों का आगमन हो, ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हों और लोगों को नौकरियां प्राप्त हों। इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि जब तक राज्य में उद्योगों का आगमन नहीं होगा, तब तक रोजगार के अवसर सृजित नहीं होंगे। अब तक राज्य में 65 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ चुके हैं। इससे आगामी दिनों में राज्य मे विकास की संभावनाओं का जन्म होगा। लोगों को बड़े पैमाने पर फायदे पहुंचेंगे। वहीं, इस बार हमारा लक्ष्य 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश को राज्य में लाना है और इस दिशा में हमने पूरी रूपरेखा निर्धारित कर ली है, जिसके अनुरूप हम काम भी कर रहे हैं। हम अपने इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरत रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने विपक्षी दलों के रवैये पर भी सवाल। उन्होंने स्पष्ट किया कि विरेधी दल कितना विरोध करते हैं और कितना नहीं, यह हमारा विषय नहीं है। बाकी विरोधी दलों का काम ही विरोध करना है, तो उन्हें करने दीजिए। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम तो लगातार प्रदेश में उद्योग लगाने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं और हमम यह काम करते रहेंगे। बाकी जिन लोगों को हमसे आपत्ति है, वो जरा आकर हमारे सामने बैठे, फिर हम बात करेंगे कि उनके शासनकाल में राज्य में कितने उद्योग कल कारखाने लगे और हमारे शासनकाल में कितने लगे हैं। चाहे आप अकाली दल की बात कर लीजिए या कांग्रेस की बात कर लीजिए। मैं ये बात दावे के साथ कह सकता हूं कि इन लोगों के शासनकाल में एक भी उद्योग कल कारखाने नहीं लगे। इन लोगों के जमाने में सिर्फ एमओयू ही साइन हुआ करते थे। इसके अलावा, ये लोग कुछ नहीं करते थे। आम आदमी पार्टी के शासनकाल में ऐसा नहीं होता है, आज हम बाकायदा धरातल पर उतरकर यह सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं कि हर सूरत में उद्योगों की स्थापना हो और इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाए।

साथ ही, पंजाब सरकार में मंत्री ने नीति आयोग की बैठक पर भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, हमारे सीएम ने नीति आयोग की बैठक में पंजाब के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की है। वजह यह है कि हमारा राज्य पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में कई व्यापारिक गतिविधियों को संपन्न करने में विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब स्थितियों को देखते हुए इस स्पेशल पैकेज की मांग की है, ताकि धरातल पर हमें सकारात्मक स्थिति का सामना नहीं करना पड़े।

वहीं, एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा के निधन पर मंत्री अमन अरोड़ा ने दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखदायी खबर है। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब की पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्टल के खिलाफ केस दर्ज करने को कोर्ट में अर्जी दाखिल

पंजाब की पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्टल के खिलाफ केस दर्ज करने को कोर्ट में अर्जी दाखिल

गांवों और शहरों को अनुदान दिया जा रहा है और राज्य भर में विकास कार्य चल रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा

गांवों और शहरों को अनुदान दिया जा रहा है और राज्य भर में विकास कार्य चल रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा

स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान का 143वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 571 स्थानों पर छापेमारी, 358 गिरफ्तार

गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान का 143वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 571 स्थानों पर छापेमारी, 358 गिरफ्तार

एस.टी.सी. द्वारा वी.वी.आई.पी. के साथ तैनात ड्राइवरों को वैज्ञानिक ड्राइविंग प्रशिक्षण

एस.टी.सी. द्वारा वी.वी.आई.पी. के साथ तैनात ड्राइवरों को वैज्ञानिक ड्राइविंग प्रशिक्षण

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही 'मुख्यमंत्री सेहत योजना', निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही 'मुख्यमंत्री सेहत योजना', निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पंजाब भर में बिजली खपतकारों के लिए अलर्ट, पावरकॉम ने जारी किया जरूरी संदेश

पंजाब भर में बिजली खपतकारों के लिए अलर्ट, पावरकॉम ने जारी किया जरूरी संदेश

फरीदकोट-फिरोजपुर रोड पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौ/त

फरीदकोट-फिरोजपुर रोड पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौ/त

मोहाली में 10वीं मंजिल से गिरा युवक, सोसाइटी में मचा हड़कंप

मोहाली में 10वीं मंजिल से गिरा युवक, सोसाइटी में मचा हड़कंप