Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

पंजाब CM भगवंत मान की वायरल वीडियो को लेकर Court के आदेश, 24 घंटों के अंदर-अंदर...

24 अक्टूबर, 2025 07:35 PM

जालंधर/चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता बलतेज पन्नू ने विरोधी पक्ष की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाकर एक फर्जी वीडियो फैला रही है। उन्होंने इसे ‘चरित्र हनन की बेशर्मी, बेचैन कोशिश’ और राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताया जो पंजाब में ‘आप’ के लगभग चार सालों के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार या गलत काम की एक भी उदाहरण नहीं खोज सके हैं।



एक प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने खुलासा किया कि मोहाली अदालत ने वायरल वीडियो को स्पष्ट तौर पर फर्जी घोषित किया है और निर्देश दिया है कि ऐसे सभी वीडियो 24 घंटों के अंदर हर प्लेटफॉर्म (फेसबुक और गूगल) से हटा दिए जाएं। अदालत ने यह भी हुक्म दिया है कि वीडियो सर्च नतीजों में भी दिखाई न दे और चेतावनी दी है कि पालना न करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पन्नू ने कहा कि माननीय मोहाली अदालत का फैसला स्पष्ट है, वीडियो नकली, दुर्भावनापूर्ण है, और मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने की जानबूझकर की गई कोशिश है। अदालत ने इसे तुरंत हटाने के आदेश दिए हैं और गूगल को यह सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए हैं कि यह सर्च में दिखाई न दे। उन्होंने कहा कि इस फर्जी सामग्री को फैलाने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति कनाडा में रहता है और पहले ही धोखाधड़ी के कई आरोपों का सामना कर रहा है। उन्होंने आगे कहा यह वही व्यक्ति है जिसने पहले एक केंद्रीय मंत्री के विरुद्ध इसी तरह की चालें की कोशिश की थी। उस घटना का नतीजा सबको पता है।

 

पन्नू ने आगे बताया कि कैसे भाजपा से जुड़े दर्जनों सोशल मीडिया खातों ने बदनाम करने वाली मुहिम के तहत जाली वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने खुलासा किया कि वीडियो सांझा करने वाले खाते या तो सीधे तौर पर भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा चलाए जाते हैं या सीनियर भाजपा नेता द्वारा फॉलो किए जाते हैं, जिनमें अश्वनी शर्मा (पंजाब भाजपा कार्यकारी प्रधान), अजय सहरावत (भाजपा दिल्ली प्रवक्ता), पल्लवी सी.टी. (पी.एम. मोदी द्वारा फॉलो), सुनील बिश्नोई (भाजपा सोशल मीडिया इंचार्ज, नागौर), कपिल मिश्रा (भाजपा नेता, दिल्ली), आनंद कृष्णा (भाजपा सदस्य), मनीष कुमार (एडवोकेट, रेल मंत्रालय), आलोक कुमार (सोशल मीडिया और आई.टी. सेल इंचार्ज, यू.पी.) शामिल हैं। उन्होंने भाजपा के पंजाब कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा की सख्त ङ्क्षनदा की, जिन्होंने सवाल किया था कि सी.एम. मान ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर जवाब क्यों नहीं दिया। पन्नू ने आगे कहा कि ‘आप’ सरकार बनने के बाद, किसी भी ‘आप’ मंत्री या विधायक के विरुद्ध भ्रष्टाचार का एक भी आरोप साबित नहीं हुआ है, न ही किसी भी पार्टी नेता और ड्रग व्यापार, रेत माफिया आदि जैसी आपराधिक गतिविधियों के बीच कोई संबंध स्थापित हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन