Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

पंचायत विभाग में करोड़ों के घपले का पर्दाफाश! बड़े अफसर पर गिर सकती है गाज

06 अक्टूबर, 2025 07:19 PM

लुधियाना : पंचायत विभाग के सेवा मुक्त अधिकारी सुखपाल सिंह गिल द्वारा एक विशेष प्रैस वार्ता के दौरान फिरोजपुर पंचायत समिति में 1.80 करोड रुपए के कथित डिजिटल घोटाले का पर्दाफाश करने का दावा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि इस गंभीर मुद्दे संबंधी उनके द्वारा विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत की गई। मामले की जांच के दौरान पंचायत विभाग के डिवीजनल डिप्टी डायरैक्टर द्वारा ए.डी.सी. आर.डी. (मौजूदा डिप्टी डायरैक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग) अरुण शर्मा के खिलाफ करोड़ों रुपए के घोटाला मामले में मिलीभगत की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की जांच पुलिस विभाग को सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है।


उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में ए.डी.सी. अरुण शर्मा के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी गाज गिर सकती है। शिकायतकर्त्ता सुखपाल सिंह गिल ने कहा कि अधिकारी द्वारा कथित तौर पर खुलेआम घोटाला कर जहां अपने पद का दुरुपयोग किया गया है वहीं पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी विरोधी मुहिम की भी धज्जियां उड़ाई गई हैं।


सुखपाल गिल ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों के सिस्टम में पारदर्शिता लाने के मकसद से डिजिटल पेमैंट के भुगतान को अनिवार्य किया गया है जबकि फिरोजपुर की पंचायत समिति में तैनात अधिकारियों द्वारा डिजीटल सिस्टम के साथ बड़ा छेड़छाड़ करते हुए 1.80 करोड़ रुपए के कथित घोटाले को अंजाम दिया गया है। इसमें सोची-समझी साजिश के तहत डिजिटल हस्ताक्षरों में बड़ी गड़बड़ी की है।


उन्होंने आरोप लगाए कि जांच रिपोर्ट के मुताबिक एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अरुण शर्मा ने नियमों को खुलेआम मुंह चढ़ाते हुए डाटा ऑप्रेटर जसवीर कौर के मोबाइल नंबर को पंचायत के पोर्टल पर रजिस्टर करवाया गया जबकि सिस्टम के मुताबिक उन्हें अपने मोबाइल नंबर की रजिस्ट्रेशन करवानी चाहिए थी। आरोप है कि इस तरह से 2 फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर डोंगल तैयार कर उनके द्वारा राशि की कथित हेराफेरी करवाई गई है।


जांच अधिकारियों ने पुलिस को मामला सौंपने की सिफारिश की गई है। इसके बाद थाना सिटी फिरोजपुर में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है जिसमें कई डाटा एंट्री ऑप्रेटर, बी.डी.पी.ओ. किरण दीप कौर एवं चेयरपर्सन जसविंदर कौर को नामजद किया गया है जबकि जांच के दौरान ई पंचायत कर्मचारी की सीधी मिलीभगत सामने आई है।


उन्होंने आरोप लगाया कि ए.डी.सी. अरुण शर्मा जोकि कथित तौर पर घोटाले के संभावित मास्टर माइंड हैं, के खिलाफ न तो कानूनी कार्रवाई की गई है और न ही एफ.आई.आर में उनका नाम शामिल किया गया है। गिल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंचायत मंत्री तरनप्रीत सिंह सौंध को ए.डी.सी. मौजूदा डिप्टी डायरेक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग मोहाली को तुरंत प्रभाव से पद से सस्पेंड कर उनके खिलाफ विजिलैंस ब्यूरो या ई.डी से जांच करवाने की मांग की है। वहीं, जब डिप्टी डायरैक्टर अरुण शर्मा का पक्ष जानने के लिए उनको फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन