Sunday, June 28, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

हरियाणा

पंचकूला में वोटर लिस्ट की खुली लूट, 8,543 वोट डबल या ट्रिपल, यानी 17,086 वोट, यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है : रणदीप सुरजेवाला

06 मई, 2026 08:30 PM

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया इस पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्रकारों को संबोधित किया। अपने संबोधन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार के वोट चोरी के षड्यंत्र की कलई खुल गई है। पहले देश के अलग-अलग राज्यों में वोट चोरी की गई, और अब पंचकूला नगर निगम चुनाव में भी यही घिनौना खेल दोहराने पर उतारू है। सत्ता की इस अंधी भूख का कोई अंत नहीं है, इसकी कोई सीमा नहीं है, कोई नैतिक पड़ाव नहीं है, कोई शर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने भी दिल्ली में मीडिया के सामने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भाजपा और चुनाव आयुक्त की मिलीभगत से की जा रही वोट चोरी का मुद्दा उठाया था। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में लगभग एक माह में पंचकूला नगर निगम की मतदाता सूचियों का अध्ययन किया तो यह यह धांधली पकड़ में आई। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रकार की गड़बड़ियों की संख्या और भी अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि पंचकूला हरियाणा का दिल है, यह शहर राज्य की पहचान है, राज्य की आन है। लेकिन भाजपा ने अपने 12 साल के कुशासन में इस गौरवशाली शहर को बेबसी और बदहाली के कगार पर ला खड़ा किया है। भाजपा की तथाकथित "ट्रिपल इंजन सरकार" असल में “ट्रिपल भ्रष्टाचार” की पहचान बन गई है। पंचकूला की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुकी है।


वही रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा यह बात भली-भांति जानती है की जनता अब उनके काले कारनामों को जान चुकी है और उनके खिलाफ हो चुकी है। इसी लिए एक बार फिर, वह अपने पुराने हथकंडों पर उतर आई है – एक बार फिर, वोट चोरी।
यह हम नहीं कह रहे हैं, यह मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा का अपना डेटा है। वोटर लिस्ट के अध्ययन पर साफ तौर से सामने आया है कि पंचकूला नगर निगम में 8,543 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दो-दो बार दर्ज हैं, यानी कुल 17,086 डुप्लिकेट एंट्रियां।

नगर निगम के 20 वार्डों की मतदाता सूचियों का वार्डवार स्वतंत्र क्रॉस-वेरिफिकेशन करने पर यह सनसनीखेज और चौंकाने वाला सच सामने आया है। पंचकूला नगर निगम के कुल मतदाता लगभग 2.8 लाख हैं, और इस डुप्लिकेशन का वास्तविक दायरा 17,086 से भी अधिक होने की पूरी गुंजाइश है, क्योंकि यह जांच सीमित समय और सीमित संसाधनों में नागरिकों ने स्वयं की है। उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा के काले कारनामों को लेकर स्टेट इलेक्शन कमीशन व रिटर्निंग अधिकारी से मुलाकात कर बाकायदा एक ज्ञापन दिया और 17,086 डुप्लिकेट वोटों की सूची भी सौंपी। यह ज्ञापन Annexure A1 संलग्न है और 8,543 डुप्लिकेट वोटों की सूची Annexure A2 संलग्न है।

17,086 डुप्लिकेट एंट्री कोई दुर्घटना नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि ज्ञापन देते समय स्थानीय विधायक चंद्र मोहन भी उनके साथ थे।
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि इस पैमाने की धांधली मतदाता सूची तैयार करने, संशोधित करने और अंतिम रूप देने वाले अधिकारियों व भाजपा सरकार की सक्रिय मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा यह अकेली घटना नहीं है। यह उस सड़ी हुई व्यवस्था का एक और अध्याय है जिसे भाजपा ने पूरे देश में स्थापित किया है।

10 मई 2026 को होने वाली संपूर्ण मतदान प्रक्रिया उस मतदाता सूची पर आधारित है जिसमें 17,086 डुप्लिकेट एंट्रियां मौजूद हैं, और संभवतः हजारों और। यह पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण मतदाता सूची को तत्काल स्वच्छ, संशोधित और शुद्ध किया जाए। सभी डुप्लिकेट एंट्रियों को चिन्हित कर हटाया जाए और शुद्ध वार्डवार मतदाता सूची सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित की जाए।
इन डुप्लिकेट एंट्रियों के किए जाने की परिस्थितियों की समयबद्ध और संपूर्ण जांच का आदेश दिया जाए, जिसमें सभी अधिकारीगण, मतदाता सूची तैयार करने वाले चुनाव आयोग के तंत्र और इस हेरफेर में सहयोग करने वाले भाजपा के व्यक्तियों की जांच शामिल हो।

जांच के आधार पर भारतीय दंड संहिता 1860, जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और नगर निगम अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत FIR दर्ज हो। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि यह निगम का चुनाव पारदर्शिता के साथ हो।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी व जसवीर मलौर, पंचकूला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय चौहान, एडवोकेट रणधीर सिंह राणा व भूपेंद्र बूरा भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह