Sunday, June 28, 2026
BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह

हरियाणा

पंचकूला नगर निगम में 160 करोड़ की खुली लूट, भ्रष्ट तंत्र बेनकाब : राव नरेंद्र सिंह

27 मार्च, 2026 08:07 PM

चंडीगढ़ : पंचकूला नगर निगम में 160 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर तीखा प्रहार किया है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। एक घोटाले की गूंज थमती नहीं कि दूसरा घोटाला सामने आ जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचकूला नगर निगम में हुआ यह महाघोटाला भ्रष्ट सरकारी तंत्र की सच्चाई को पूरी तरह उजागर करता है। यह केवल वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि जनता के पैसे की “खुली लूट” है, जिसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे प्रकरण से स्पष्ट होता है कि सरकारी संस्थानों में जवाबदेही लगभग समाप्त हो चुकी है। यह घोटाला राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अधिकारियों द्वारा सोची-समझी साजिश के तहत किया गया प्रतीत होता है। जनता से विभिन्न प्रकार के शुल्क वसूल किए जा रहे हैं, लेकिन यह धन विकास कार्यों में खर्च होने के बजाय भ्रष्ट राजनेताओं और अधिकारियों की जेब में जा रहा है। आम जनता को इस भ्रष्ट तंत्र द्वारा लगातार गुमराह किया जा रहा है।

राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यदि निष्पक्ष जांच होती है, तो घोटाले की राशि और अधिक बढ़कर सामने आ सकती है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इस मामले में पारदर्शिता नहीं लाई जाती, कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदेश सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार ईमानदार है, तो उसे तुरंत इस मामले की सच्चाई जनता के सामने रखनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों व संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह