Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

नेशनल वैक्सीनेशन डे: बच्चों को समय पर टीका लगवाना है सबसे बड़ी सुरक्षा, यहां देखें शेड्यूल

16 मार्च, 2026 07:12 PM

भारत में हर साल 16 मार्च को नेशनल वैक्सीनेशन डे मनाया जाता है। यह दिन बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा में टीकाकरण की अहम भूमिका को याद दिलाता है। टीके ने दुनिया भर में लाखों बच्चों की जान बचाई है और कई खतरनाक बीमारियों को खत्म कर दिया है या उन्हें पूरी तरह नियंत्रित कर लिया है। आज भी नई-नई बीमारियां सामने आ रही हैं, इसलिए बच्चों को सही उम्र में और सही खुराक में टीका लगवाना बहुत जरूरी है।

यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड (यूनिसेफ) के अनुसार, वैक्सीनेशन तब सबसे ज्यादा असरदार होते हैं, जब उन्हें बच्चे की उम्र के हिसाब से समय पर दिया जाए। कई बीमारियां खास उम्र में ज्यादा खतरनाक होती हैं। जैसे पोलियो ज्यादातर 5 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है, इसलिए पोलियो के टीके इसी उम्र में दिए जाते हैं। अगर टीका समय पर न लगे या बिल्कुल न लगे, तो बच्चा गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है।

जन्म के समय दिए जाने वाले टीके की बात करें तो इसमें बीसीजी का टीका आता है, जो तपेदिक (टीबी) से बचाता है। संभावित दुष्प्रभाव इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द, सूजन, स्राव, हल्का बुखार या सिरदर्द हो सकता है। दूसरा ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) है, यह मुंह से दी जाने वाली पहली खुराक है, पोलियो वायरस से बचाता है और इसका कोई आम दुष्प्रभाव नहीं। तीसरा है हेपेटाइटिस बी जो लीवर के वायरल संक्रमण से बचाव में मददगार है। इंजेक्शन वाली जगह पर लालिमा और हल्का दर्द हो सकता है।

6 सप्ताह के बच्चे के टीके की बात करें तो इसमें ओपीवी – 1, पेंटावेलेंट – 1, रोटावायरस वैक्सीन – 1, पीसीवी – 1 है, ये टीके डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, हिब, रोटावायरस (गंभीर दस्त), निमोनिया, मेनिन्जाइटिस और पोलियो से बचाते हैं। इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हैं, जैसे इंजेक्शन वाली जगह पर सूजन-दर्द, हल्का बुखार, चिड़चिड़ापन, थकान या भूख कम लगना।

10 सप्ताह के बच्चे के टीके की बात करें तो पेंटावेलेंट – 2, ओपीवी – 2, रोटावायरस वैक्सीन – 2 शामिल है। इसके दुष्प्रभाव भी इंजेक्शन वाली जगह पर सूजन-दर्द, हल्का बुखार, चिड़चिड़ापन, थकान या भूख कम लगना है। हालांकि, ये कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं। वहीं, 14 सप्ताह के बच्चे के टीके में पेंटावेलेंट – 3, ओपीवी – 3, रोटावायरस वैक्सीन – 3, पीसीवी – 2 शामिल है। ये खुराक कई बीमारियों से लंबे समय तक सुरक्षा देती हैं।

9-12 महीने के बच्चे के टीके में खसरा-रूबेला (एमआर) – 1, जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई-1), पीसीवी बूस्टर खसरा-रूबेला से बुखार, दाने और जटिलताओं से बचाव। जेई मच्छर से फैलने वाली गंभीर ब्रेन बीमारी रोकता है। वहीं, 16-24 महीने के बच्चे के टीके में एमआर-, जेई-2, डीपीटी बूस्टर-1, ओपीवी बूस्टर हैं। ये बूस्टर टीके पहले दिए गए टीकों की सुरक्षा को मजबूत करते हैं।

5-6 साल के बच्चे के टीके में डीपीटी बूस्टर-2, स्कूल जाने से पहले यह बूस्टर जरूरी है। साथ ही 10 साल और 16 साल के बच्चे के लिए टिटनेस और डिप्थीरिया (टीडी) – दोनों उम्र में एक-एक खुराक देना जरूरी है। यह टेटनस और डिप्थीरिया से बचाव करता है, जो घाव से हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति