Monday, August 31, 2026
BREAKING
नेपाल की व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोग, बचाने में जुटी भारतीय टनल रेस्क्यू टीम नेपाल में विनाशकारी बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 900 के पार; 4,247 लोग अब भी लापता बिश्केक में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से हुई अहम मुलाकात अमेरिका-भारत निवेश साझेदारी को मिलेगा नया आयाम, CFIUS प्रक्रिया की समझ बढ़ाने पर जोर इजरायल-ग्रीस क्षेत्रीय चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे, डिफेंस डील सील घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज 'कोर्ट पर मेरा अनुभव बहुत बुरा था', यूएस ओपन से पहले ही राउंड में बाहर होने पर बोले जोकोविच दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड को हुआ एक पायदान का फायदा, पाकिस्तान की हालत खस्ता बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लॉर्ड्स टेस्ट की हार के लिए जिम्मेदार, बोले- हम मौके का फायदा नहीं उठा सके

दुनिया

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 900 के पार; 4,247 लोग अब भी लापता

31 अगस्त, 2026 04:53 PM

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है। राहत और बचाव अभ‍ि‍यान के दौरान शवों के म‍िलने का स‍िलस‍िला लगातार जारी है। कई ज‍िलों में नद‍ियों के क‍िनारे से शव बरामद हुए हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 903 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 272 शव दक्षिणी चितवन जिले में मिले हैं, जहां प्रशासन को उन्हें संभालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

चितवन के स्थानीय अधिकारियों ने बाद में बरामद ज़्यादातर शवों को देवघाट में दफना दिया, जो काली गंडकी और त्रिशूली नदियों का संगम स्थल है, ताकि जिले में बीमारियों के फैलने का खतरा न रहे। जिला प्रशासन कार्यालय चितवन के अनुसार, शवों को दफनाने से पहले अधिकारियों ने उनके डीएनए नमूने एकत्र किए, ताकि भविष्य में उनकी पहचान करने में मदद मिल सके।

एनडीआरआरएमए ने बताया कि कई अन्य अज्ञात शव अलग-अलग जिलों के 21 अस्पतालों में रखे गए हैं। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके किसी परिजन का अब तक कोई पता नहीं है, तो वे पहचान के लिए सरकारी रिकॉर्ड की जांच करें। एनडीआरआरएमए के मुताबिक, अब भी 4,247 लोग लापता हैं, जिनमें 592 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा, भोटेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्रों में स्थित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले 933 कर्मचारी भी अब तक संपर्क में नहीं आए हैं।

अधिकारियों की टीमें, भारतीय और चीनी तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से, विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। नेपाल-चीन सीमा के आसपास प्रभावित इलाकों में आपदा आने के बाद से नेपाल सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल के कई जवानों और अन्य सरकारी कर्मचारियों से भी संपर्क नहीं हो पाया है। इस आपदा में 267 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 156 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

एनडीआरआरएमए के अनुसार, अब तक कुल 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। इनमें 252 विदेशी नागरिक और 3,344 नेपाली नागरिक शामिल हैं, जिन्हें नेपाल सेना ने हवाई बचाव अभियानों के जरिए सुरक्षित निकाला। अधिकारियों ने बताया कि खोज, बचाव और राहत कार्यों के लिए अब तक 20,819 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें 8,722 नेपाल सेना के जवान, 7,894 नेपाल पुलिसकर्मी और 4,203 सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

नेपाल की व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोग, बचाने में जुटी भारतीय टनल रेस्क्यू टीम

नेपाल की व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोग, बचाने में जुटी भारतीय टनल रेस्क्यू टीम

बिश्केक में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से हुई अहम मुलाकात

बिश्केक में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से हुई अहम मुलाकात

अमेरिका-भारत निवेश साझेदारी को मिलेगा नया आयाम, CFIUS प्रक्रिया की समझ बढ़ाने पर जोर

अमेरिका-भारत निवेश साझेदारी को मिलेगा नया आयाम, CFIUS प्रक्रिया की समझ बढ़ाने पर जोर

इजरायल-ग्रीस क्षेत्रीय चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे, डिफेंस डील सील

इजरायल-ग्रीस क्षेत्रीय चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे, डिफेंस डील सील

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी रॉकेट लॉन्चरों पर हमला किया

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी रॉकेट लॉन्चरों पर हमला किया

नेपाल बाढ़ के पांच दिन बाद: मृतकों की संख्या 734, अब भी 2,498 लापता

नेपाल बाढ़ के पांच दिन बाद: मृतकों की संख्या 734, अब भी 2,498 लापता

एक और झील फटने की आशंका के चलते नेपाल में बाढ़ की चेतावनी जारी, भोटेकोसी नदी का जलस्‍तर बढ़ा

एक और झील फटने की आशंका के चलते नेपाल में बाढ़ की चेतावनी जारी, भोटेकोसी नदी का जलस्‍तर बढ़ा

नेपाल आपदा के बीच डब्ल्यूएचओ ने बढ़ाया मदद का दायरा, 150,000 डॉलर की सहायता राशि जारी

नेपाल आपदा के बीच डब्ल्यूएचओ ने बढ़ाया मदद का दायरा, 150,000 डॉलर की सहायता राशि जारी

एच-1बी ग्रेस पीरियड खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा पूरी, भारतीय परिवारों पर पड़ सकता है असर

एच-1बी ग्रेस पीरियड खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा पूरी, भारतीय परिवारों पर पड़ सकता है असर

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 616, सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के लिए सहमत

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 616, सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के लिए सहमत