Sunday, August 30, 2026
BREAKING
'ऑपरेशन सफेद सागर' में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार के लिए सीखा सैल्यूट से लेकर चलने तक का तरीका: मिहिर आहूजा 'मैसूर एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर जवागल श्रीनाथ वनडे क्रिकेट में भारत के सफलतम तेज गेंदबाज हैं विमेंस एशिया कप: अट्टापट्टू-चेतना का दमदार प्रदर्शन, यूएई को 9 विकेट से रौंदकर श्रीलंका का शानदार आगाज नेपाल बाढ़ के पांच दिन बाद: मृतकों की संख्या 734, अब भी 2,498 लापता वित्त मंत्री सीतारमण ने अमेरिका में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कई सीईओ से की मुलाकात जनता की शिकायतों का हो शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम योगी जनता की शिकायतों का हो शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम योगी पेरिस में दिलजीत दोसांझ का पंजाबी तड़का, एफिल टॉवर के सामने दिए देसी पोज राहत सामग्री लेकर चौथा व‍िमान भी पहुंचा काठमांडू, नेपाल के साथ खड़ा है भारत: व‍िदेश मंत्रालय एक और झील फटने की आशंका के चलते नेपाल में बाढ़ की चेतावनी जारी, भोटेकोसी नदी का जलस्‍तर बढ़ा

दुनिया

नेपाल बाढ़ के पांच दिन बाद: मृतकों की संख्या 734, अब भी 2,498 लापता

30 अगस्त, 2026 02:28 PM

काठमांडू : नेपाल फ्लैश फ्लड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने रविवार सुबह 9 बजे तक का आंकड़ा शेयर किया है। अथॉरिटी के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन में 2,498 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में रसुवा से 13, नुवाकोट से 52, धाडिंग से 50, गोरखा से 58, नवलपरासी पूर्व से 184, नवलपरासी पश्चिम से 82, तनहुन से 36 और चितवन से 259 लोग शामिल हैं। अथॉरिटी के अनुसार, चितवन के आंकड़ों में इंसानी शरीर के कई अंग भी शामिल हैं। नेपाली सेना ने तिमुरे, धुंचे और हाकुबेसी इलाकों से कुल 183 लोगों को बचाया है, जिनमें 4 चीनी नागरिक भी शामिल हैं। सेना के मुताबिक, रविवार सुबह 11 बजे तक यह बचाव कार्य पूरा कर लिया गया। बाढ़ पीड़ित जिलों में 8,400 से ज्यादा नेपाली सैनिकों को तैनात किया गया है।

लापता लोगों में नेपाल पुलिस के 27, नेपाल सेना के 45, आर्म्ड पुलिस फोर्स के 13, कस्टम ऑफिस के 15 और इमिग्रेशन ऑफिस के 4 कर्मचारी शामिल हैं। इसी तरह, डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) से रसुवा के 562 और नुवाकोट के 115 लोगों की जानकारी मिली है।
नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) की जानकारी के अनुसार, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से 933 लोग, मकवानपुर से 65 लोग और 589 विदेशी नागरिक संपर्क से बाहर हैं। विदेशी पर्यटकों के साथ घूमने गए 127 नेपाली और लांगटांग नेशनल पार्क के तीन लोग भी संपर्क से बाहर हैं।

एनईए ने इलाजरत 242 लोगों की जानकारी भी सार्वजनिक की है। आपदा ग्रस्त इलाकों में एक सर्जिकल मेडिकल टीम भी तैनात की गई है।
भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित इलाके में खोज, बचाव और राहत कार्यों के लिए 19,895 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे 279 लोगों को हेलिकॉप्टर से बचाया गया है। वहीं, अब तक 227 विदेशी नागरिकों को हेलिकॉप्टर से बचाया गया है।
वहीं, चीन-नेपाल सीमा स्थित ग्यिरोंग पोर्ट पर बाढ़-भूस्खलन के बाद 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक लापता बताए गए हैं। इनमें 104 नेपाली, 49 भारतीय, 33 लातवियाई, 18 अमेरिकी और 15 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

एक और झील फटने की आशंका के चलते नेपाल में बाढ़ की चेतावनी जारी, भोटेकोसी नदी का जलस्‍तर बढ़ा

एक और झील फटने की आशंका के चलते नेपाल में बाढ़ की चेतावनी जारी, भोटेकोसी नदी का जलस्‍तर बढ़ा

नेपाल आपदा के बीच डब्ल्यूएचओ ने बढ़ाया मदद का दायरा, 150,000 डॉलर की सहायता राशि जारी

नेपाल आपदा के बीच डब्ल्यूएचओ ने बढ़ाया मदद का दायरा, 150,000 डॉलर की सहायता राशि जारी

एच-1बी ग्रेस पीरियड खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा पूरी, भारतीय परिवारों पर पड़ सकता है असर

एच-1बी ग्रेस पीरियड खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा पूरी, भारतीय परिवारों पर पड़ सकता है असर

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 616, सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के लिए सहमत

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 616, सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के लिए सहमत

राष्ट्रपति ट्रंप ने किया एलीट यूएस स्पेस एकेडमी का ऐलान

राष्ट्रपति ट्रंप ने किया एलीट यूएस स्पेस एकेडमी का ऐलान

अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ 'दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील' पर किया समझौताः ट्रंप

अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ 'दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील' पर किया समझौताः ट्रंप

भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण

भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण

पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगे नेपाली PM बालेन शाह, जलप्रलय में संकटमोचक बना है भारत

पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगे नेपाली PM बालेन शाह, जलप्रलय में संकटमोचक बना है भारत

Nepal: विदेश मंत्रालय का बयान, नेपाल में बाढ़ के बाद 290 भारतीय लापता

Nepal: विदेश मंत्रालय का बयान, नेपाल में बाढ़ के बाद 290 भारतीय लापता

नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, 644 पर्यटक मिसिंग लिस्ट में

नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, 644 पर्यटक मिसिंग लिस्ट में