Friday, October 09, 2026
BREAKING
• भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को 'सर्वोच्च वीरता अवॉर्ड' से नवाजेगा इजरायल, अमेरिका में भी म‍िलेगा सम्मान • नेपाल: पोखरा के पास सड़क से फ‍िसलकर नीचे जा गिरी स्‍कूल बस, हादसे में पांच लोगों की मौत • कैस्पियन समिट के बीच रूस-ईरान की अहम मुलाकात, पुत‍िन ने पेजेश्‍क‍ियन को दिया मदद का भरोसा • सिंगापुर दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर रहेगा जोर • एलन मस्क की संपत्ति एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे, स्पेसएक्स और टेस्ला शेयरों में गिरावट का असर • फोनपे और डीपीसीजीसी के बीच साझेदारी, ओटीटी मंचों पर नियमों के पालन और शिकायत निवारण को मिलेगा बढ़ावा • शेयर बाजार की कमजोरी के बावजूद आईपीओ बाजार में रिकॉर्ड तेजी, जनवरी-सितंबर में कंपनियों ने जुटाए 12.5 अरब डॉलर • सकारात्मक वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं को मिला सपोर्ट, सोने-चांदी में करीब 1.5 प्रतिशत तक की बढ़त • कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: दवाओं की कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार, सालाना 2,500 करोड़ रुपए तक की बचत का अनुमान • CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली में पाबंदियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

दुनिया

नेपाल: पोखरा के पास सड़क से फ‍िसलकर नीचे जा गिरी स्‍कूल बस, हादसे में पांच लोगों की मौत

09 अक्टूबर, 2026 02:22 PM

काठमांडू(एजेंसी) : नेपाल के पश्चिमी शहर पोखरा में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। बस सुबह करीब 6:20 बजे कास्की जिले के पोखरा महानगरपालिका के वार्ड नंबर 28 स्थित ओखलेको भीर इलाके में सड़क से फिसलकर नीचे जा गिरी। नेपाली अधिकारियों के अनुसार, यह बस कालिका इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल की है।

कास्की जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख पुलिस अधीक्षक नवीन कार्की ने समाचार एजेंसी को बताया क‍ि हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में 17 छात्र, एक अन्य यात्री और चालक सवार थे। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

कास्की के मुख्य जिला अधिकारी कुमान सिंह गुरुंग ने बताया कि बस में ज्यादातर 10वीं कक्षा के छात्र थे। हादसे के समय वे ट्यूशन क्लास में जाने के लिए यात्रा कर रहे थे।

पिछले कुछ वर्षों में नेपाल में सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है। इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी लगातार इजाफा हुआ है। करीब दस साल पहले नेपाल ट्रैफिक पुलिस ने 4,999 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की थीं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में नेपाल में 7,669 सड़क हादसे हुए, जिनमें 1,900 लोगों की मौत हुई। कुल दुर्घटनाओं में से 278 को गंभीर श्रेणी में रखा गया था। सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का दुष्प्रभाव केवल लोगों की जान खोने तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा बोझ पड़ता है।

विश्व बैंक के एक अध्ययन के अनुसार, नेपाल में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली चोटों की आर्थिक लागत 2007 के बाद से तीन गुना बढ़ चुकी है और यह देश की सकल राष्ट्रीय आय (जीएनपी) के 1.5 प्रतिशत के बराबर पहुंच गई है। सड़क हादसों का सबसे ज्यादा असर गरीब और कमजोर वर्गों पर पड़ता है।

विश्व बैंक के मुताबिक, नेपाल में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली 70 प्रतिशत से ज्यादा मौतें पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और मोटरसाइकिल सवारों की होती हैं।

बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए नेपाल सरकार ने प्रतिनिधि सभा में 'रोड सेफ्टी बिल' पेश किया है। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और कम करना, निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाना तथा दुर्घटनाओं से होने वाले मानवीय और आर्थिक नुकसान को घटाना है।

इस विधेयक में सड़क सुरक्षा के लिए संस्थागत व्यवस्था, प्रांतीय और स्थानीय समन्वय समितियां, सुरक्षित सड़क ढांचा, अधिक सुरक्षित वाहन और परिवहन सेवाएं, गति नियंत्रण, सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और जागरूकता, दुर्घटना के बाद बचाव एवं उपचार, बीमा और मुआवजे जैसे प्रावधान शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को 'सर्वोच्च वीरता अवॉर्ड' से नवाजेगा इजरायल, अमेरिका में भी म‍िलेगा सम्मान

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को 'सर्वोच्च वीरता अवॉर्ड' से नवाजेगा इजरायल, अमेरिका में भी म‍िलेगा सम्मान

कैस्पियन समिट के बीच रूस-ईरान की अहम मुलाकात, पुत‍िन ने पेजेश्‍क‍ियन को दिया मदद का भरोसा

कैस्पियन समिट के बीच रूस-ईरान की अहम मुलाकात, पुत‍िन ने पेजेश्‍क‍ियन को दिया मदद का भरोसा

एलन मस्क की संपत्ति एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे, स्पेसएक्स और टेस्ला शेयरों में गिरावट का असर

एलन मस्क की संपत्ति एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे, स्पेसएक्स और टेस्ला शेयरों में गिरावट का असर

व्हाइट हाउस ने भारत को बताया अमेरिका का सबसे मजबूत सहयोगी, मोदी-ट्रंप रिश्तों की तारीफ

व्हाइट हाउस ने भारत को बताया अमेरिका का सबसे मजबूत सहयोगी, मोदी-ट्रंप रिश्तों की तारीफ

अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची

अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची

सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’

सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’

ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा: मार्को रुबियो

ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा: मार्को रुबियो

ट्रंप ने फिर कहा, 'मुझे मिलना चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार,' अवॉर्ड समिति की मंशा पर जताया संदेह

ट्रंप ने फिर कहा, 'मुझे मिलना चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार,' अवॉर्ड समिति की मंशा पर जताया संदेह

नेतन्याहू ने 2023 हमास हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, याद में मोमबत्तियां जलाईं

नेतन्याहू ने 2023 हमास हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, याद में मोमबत्तियां जलाईं

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बहुत जल्द होगी बात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर गहरी चर्चा जारी : राष्ट्रपति ट्रंप

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बहुत जल्द होगी बात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर गहरी चर्चा जारी : राष्ट्रपति ट्रंप