Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

दुनिया

नीदरलैंड के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, राजा अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से की मुलाकात

16 मई, 2026 07:56 PM

एम्स्टर्डम : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय नीदरलैंड यात्रा पर हैं। व्यस्त शेड्युल के बीच पीएम मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात की।

राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा ने अपने आधिकारिक महल ह्यूस टेन वॉश पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने अतिथि पुस्तक में भी भावनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान वो राजा-रानी के साथ बैठकर गंभीर मंत्रणा करते भी दिखे।

इससे पहले पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय को द हेग में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत-नीदरलैंड के बीच समानताओं और करीबी संबंधों को अहम बताया।

पीएम मोदी ने हेग में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आज यहां जो माहौल है, उसे देखकर लग रहा है कि द हेग लिविंग सिंबल ऑफ इंडियन फ्रेंडशिप बन गया है। ये दिखाता है कि पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, एड्रेस बदल सकता है और टाइम जोन भी बदल सकता है लेकिन मां भारती की संतानों की गर्मजोशी और जिंदगी का जश्न मनाने का जज्बा हमेशा साथ रहता है।" इस दौरान वर्तमान ऊर्जा संकट से होने वाली मुश्किलों से भी चेताया।

पीएम ने यहां रह रहे भारतवंशियों की प्रशंसा करते हुए आगे कहा, "बीते वर्षों में जब भी मेरी नेदरलैंड्स के लीडर्स से बात हुई है, वे हमेशा भारतीय डायस्पोरा की बहुत प्रशंसा करते आए हैं। मतलब कि आप सब की प्रशंसा करते हैं। आप नेदरलैंड्स के समाज और यहां की इकॉनॉमी में जो कंट्रीब्यूट कर रहे हैं, उस पर हर भारतवासी को गर्व है। मैं आज इस अवसर पर नेदरलैंड्स की जनता का, यहां की सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। मैं यहां की जनता को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"

वहीं, नीदरलैंड के राजपरिवार की बात करें तो ये यूरोप के सबसे पुराने शाही परिवारों में से एक माना जाता है। इसे 'हाउस ऑफ ऑरेंज-नासाउ' कहा जाता है। वर्तमान राजा ने 2013 में अपनी मां क्वीन बीट्रिक्स के पद छोड़ने के बाद राजगद्दी संभाली और इस तरह विलेम-अलेक्जेंडर करीब 100 साल बाद नीदरलैंड के पहले पुरुष राजा बने।

राजा की पत्नी का नाम क्वीन मैक्सिमा है। वह मूल रूप से अर्जेंटीना की हैं। राजा और रानी की बड़ी बेटी कैथरीना-अमालिया नीदरलैंड की अगली रानी मानी जाती हैं। उन्हें 'प्रिंसेस ऑफ ऑरेंज' की उपाधि मिली हुई है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं