Monday, July 13, 2026
BREAKING
भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग Punjab में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

खेल

नीतू, स्वीटी ने विश्व चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण

26 मार्च, 2023 02:42 AM

नयी दिल्ली:  राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड मेडलिस्ट नीतू घंघास और एशियाई चैंपियन स्वीटी बूरा ने शनिवार को महिला विश्व चैंपियनशिप में अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल कर लिये।
भारतीय प्रशंसकों से खचाखच भरे केडी जाधव हॉल में खेले गये खिताबी मुकाबले में नीतू (48 किग्रा) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया की लुत्सइखान अल्तानसेत्सेग को 5-0 से हराया। स्वीटी ने 81+ किग्रा के फाइनल में चीन की वांग लिना को 4-3 से मात देकर भारत का परचम लहराया।
पिछले साल क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर होने वाली नीतू ने इस बार स्वर्ण हासिल करने के लिये मुकाबले की दमदार शुरुआत की और पहला राउंड 5-0 से जीत लिया। दो बार की एशियाई चैंपियन अल्तानसेत्सेग ने दूसरे राउंड में वापसी करने का प्रयास किया लेकिन नीतू ने मुक्कों का शानदार मिश्रण करके विश्व चैंपियन का ताज अपने सिर सजा लिया।
नीतू ने जीत के बाद कहा, "आज मुकाबले से पहले मैंने आक्रामक तरीके से खेलने का फैसला किया था और मैं (जीत के बाद) बहुत खुश हूं। मुझे अपने आप पर और अपने परिवार पर गर्व है और मैं अपने कोचों, विशेषकर अपने मुख्य कोच भास्कर सर को धन्यवाद देना चाहूंगी।”
नीतू ने अपने यादगार अभियान में इससे पहले दो बार की विश्व चैंपियनशिप मेडलिस्ट जापान की मदोका वाडा और दो बार की एशियाई चैंपियन अल्कोवा बाल्किबोवा को हराया था।
दूसरी ओर, स्वीटी को विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण जीतने के लिये कड़ा संघर्ष करना पड़ा। वांग ने पहले राउंड में स्वीटी को हावी होने का मौका नहीं दिया लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने राउंड की समाप्ति से पहले कुछ शानदार मुक्के बरसाये। स्वीटी ने पहला और दूसरा राउंड 3-2 से जीता, लेकिन तीसरे राउंड में वह पूरी तरह हावी हो गयीं और 4-1 की जीत के साथ सोना अपने नाम कर लिया।
नीतू और स्वीटी विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली क्रमशः छठी और सातवीं भारतीय मुक्केबाज बन गयी हैं। इससे पहले छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018), सरिता देवी (2006), जेनी आरएल (2006), लेखा केसी (2006) और निखत ज़रीन (2022) भी भारत के लिये यह कारनामा कर चुकी हैं।
रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबलों में मौजूदा विश्व चैंपियन निखत ज़रीन और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन रिंग में उतरेंगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल