Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

नाथूसरी थाना प्रभारी ने गांव जमाल मे नुक्कड़ सभा कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया

18 जून, 2025 02:02 PM

सिरसा.. ।(सतीश बंसल)। .जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 12 जून से 26 जून तक विशेष पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस पखवाड़े के तहत जिला के नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार ने थाना क्षेत्र के गांव जमाल में नुक्कड़ सभा के माध्यम से युवाओं व आमजन को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है । थाना प्रभारी ने आमजन से कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अपना अहम योगदान दें । उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ लगातार सेमिनार और गोष्ठियों का आयोजन कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए संदेश दे रही है। नशा हमारे समाज को खोखला कर रहा है, इसलिए इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए जन सहयोग जरूरी है। जिला पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना है। नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है । नशा बेचने वालों की जगह जेल में है, इसलिए नशा बेचने वालों की सूचना बेखौफ होकर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके । उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ इस युद्ध में आप लोग सच्चाई का साथ दें अगर किसी के परिवार में कोई नशे का कारोबार करता है या नशे का सेवन करता है तो निसंकोच उसकी सूचना दें ताकि नशे जैसी बुराई को जड़ मूल से समाप्त किया जा सके । इस अवसर पर उन्होंने महाभारत के उस उपदेश का भी जिक्र किया जिसमें भगवान श्री कृष्ण ने सच्चाई एवं न्याय का साथ देने का उपदेश दिया था। उन्होंने कहा कि सफाई पहले अपने घर और आसपास से ही होनी चाहिए इसलिए अगर किसी भी परिवार में अगर कोई नशे का व्यापार करता है या सेवन करता है तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस के साथ सांझा करें। उन्होंने कहा की यदि युवा किसी वजह से गलत संगत का शिकार होकर नशे से ग्रसित हो गया है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें जिला पुलिस इसमें पूरा सहयोग करेगी । नशा मक्त भारत पखवाड़े के तहत सिरसा पुलिस आमजन व युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ कर नशे से दूर रहने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता