Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

'नाटो के सहयोगियों ने अमेरिका को किया निराश', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो चीफ रूटे से कहा

25 जून, 2026 02:00 PM

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ लड़ाई के दौरान कई नाटो सहयोगियों ने हमें निराश किया। ट्रंप ने कहा कि हालांकि अमेरिका को सैन्य मदद की जरूरत नहीं है, लेकिन अपने साझेदारों से ज्यादा वफादारी की उम्मीद है।

अंकारा में अगले महीने नाटो समिट होने जा रहा है। नाटो समिट से पहले बुधवार (स्थानीय समय) को व्हाइट हाउस में नाटो महासचिव मार्क रूटे के साथ बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के मामले में मजबूती से कार्रवाई की है, लेकिन कुछ यूरोपीय साथियों के जवाब से वह निराश हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "हमें निराश किया गया। हमें इस मामले में बिल्कुल भी मदद की जरूरत नहीं थी। हमने उन्हें पहले हफ्ते में ही हरा दिया, लेकिन अच्छा होता अगर उन्होंने कहा होता, 'हम मदद करना चाहेंगे।'"

उन्होंने कई सहयोगियों का नाम लेते हुए कहा, "मैं इटली से निराश था। मैं ब्रिटेन से निराश था। हम जर्मनी और फ्रांस से निराश थे। हम उनमें से ज्यादातर से निराश थे।"

रूटे ने माना कि कुछ मामलों में निराशा की वजह थी, लेकिन उन्होंने कहा कि वे अलग-अलग मामले थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूरोपीय देशों ने वाशिंगटन के साथ द्विपक्षीय अरेंजमेंट के जरिए जरूरी लॉजिस्टिक समर्थन दिया था।

रूटे ने कहा, "मेरा मानना है कि अमेरिका के लिए यूरोप को पावर प्रोजेक्शन प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल किए बिना ईरान पर हमला करना बहुत मुश्किल होता।" उन्होंने कहा कि लड़ाई के दौरान यूरोपीय एयर बेस से 4,000 से 5,000 अमेरिकी विमान ने उड़ान भरी थी।

ट्रंप ने नाटो सदस्यों पर रक्षा खर्च बढ़ाने के लिए भी दबाव डाला। उन्होंने कहा, "बड़ा सवाल यह है कि क्या वे पांच फीसदी दे रहे हैं? वे छह महीने पहले, पांच फीसदी देने पर सहमत हुए थे और ज्यादातर वे दे नहीं रहे हैं।"

रूटे ने अलायंस की बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा कि जर्मनी, पोलैंड, डेनमार्क, बाल्टिक देश और दूसरे साथी देश रक्षा बजट में तेजी से बढ़ोतरी कर रहे हैं। उन्होंने यूरोप और कनाडा में सैन्य खर्च बढ़ाने का क्रेडिट ट्रंप के नेतृत्व को दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका की अपने सहयोगियों से पहली उम्मीद वित्तीय समर्थन नहीं थी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "मुझे बस उनकी वफादारी चाहिए। हमें उनके पैसे की जरूरत नहीं है, हमें किसी चीज की जरूरत नहीं है। हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है, लेकिन मुझे बस वफादारी चाहिए।"

रूटे ने ईरान संकट से निपटने के ट्रंप के तरीके की सराहना की और कहा कि तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना वैश्विक सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। रूटे ने कहा, "मैं सच में यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि आप ईरान में जो कर रहे हैं, वह कितना जरूरी है। ईरान के पास परमाणु क्षमता होना पूरी दुनिया के लिए खतरा होगा।"

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि तेहरान के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, "ईरान के साथ हमारी बातचीत बहुत अच्छी चल रही है।" इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी यह कहा कि ईरान बहुत बड़ी रियायतें दे रहा है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में ईरान को होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग पर शुल्क लगाने की इजाजत देने वाले किसी भी समझौते को स्वीकार करेंगे, तो ट्रंप ने जवाब दिया, "यह मुझे मंजूर नहीं होगा, मैं इसकी इजाजत नहीं दूंगा।"

राष्ट्रपति ने अंकारा में नाटो समिट से पहले तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन के बारे में भी गर्मजोशी से बात की।

ट्रंप ने कहा, "वह मेरे दोस्त हैं। वह तुर्किए से प्यार करते हैं और वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।"

एफ-35 फाइटर एयरक्राफ्ट के लिए तुर्किए की लंबे समय से पेंडिंग रिक्वेस्ट पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि सरकार यह समीक्षा कर रही है कि क्या सभी कानूनी जरूरतें पूरी हुई हैं।

उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा, “हम इस बात की पुष्टि करने की प्रक्रिया में हैं कि सभी आवश्यक शर्तें पूरी की गई हैं। यह मूल रूप से कांग्रेस से जुड़ा मामला है और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि तुर्किए ने अमेरिकी कानून का पालन किया है।”

यूक्रेन को लेकर पूछे गए सवाल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मजबूती से डटे हुए हैं। उन्होंने जेलेंस्की को साहसी नेता भी बताया।

नाटो समिट का आयोजन 7-8 जुलाई को अंकारा में हो रहा है। इस समिट में पिछले साल हुए समझौते को लागू करने पर फोकस रहने की उम्मीद है, जिसमें सहयोगी देश 2035 तक जीडीपी का 5 फीसदी रक्षा और सुरक्षा पर निवेश करने के लिए काम करेंगे, साथ ही रक्षा औद्योगिक उत्पादन को मजबूत करेंगे और यूक्रेन को लगातार समर्थन देंगे। नाटो नेताओं ने यह भी कहा है कि ईरान को कभी भी परमाणु हथिया हासिल नहीं करना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन