Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु पुलिस प्रशासन का जन-जागरूकता अभियान

21 जून, 2025 02:08 PM

सिरसा (सतीश बंसल)। सिरसा पुलिस ने 12 जून से 26 जून तक नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक ऐलनाबाद ने गांव ढुढियांवाली , प्रबन्धक थाना रोडी ने गांव रोडी , बडागुढा ने गांव रघुआना मे व नाथुसरी चौपटा ने गांव नाथुसरी मे आम जनता को नशा, साइबर फ्रॉड बारे जागरूक किया इस जागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व श्री संजीव कुमार ,उप पुलिस अधीक्षक ऐलनाबाद द्वारा किया गया, उन्होने उपस्थित सरंपचो गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, स्कूली छात्र, व्यापारीगण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने और युवाओं को इसके दुष्परिणामों से बचाने के उद्देश्य से एक विशेष नशा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है व आमजन से अपील की वे हमारा इस कार्य मे सहयोग करे । इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न गांवों, स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया । उनके साथ पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए नशे के कारण हो रहे सामाजिक, मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। युवाओं को समझाया गया कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का विनाश कर देता है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को लक्षित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार नशे के सौदागर युवाओं को पहले लालच देकर और फिर डराकर नशे की गिरफ़्त में फंसा देते हैं।, जिनमें नशे से होने वाले दुष्परिणामों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। सभी अभिभावको को अपने बच्चो पर ध्यान देने बारे अवगत कराया गया ।उन्होने कहा कि नशा अपराध की जड़ है। नशे की लत के कारण ही चोरी, लूट, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं और हत्या जैसे अपराध बढ़ते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा नशा बेचने या उसका सेवन करने की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी इस अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है और नशे के खिलाफ उनकी लड़ाई में भागीदार है। ग्राम पंचायतों और स्थानीय संगठनों से भी अपील की गई कि वे भी इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें।बदलते डिजिटल युग में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला सिरसा मे एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किये गये। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को साइबर धोखाधड़ी, डिजिटल अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजीव कुमार ,उप पुलिस अधीक्षक ऐलनाबाद ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, स्कूली छात्र, व्यापारीगण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार साइबर अपराधी आम नागरिकों को विभिन्न माध्यमों – जैसे कि फर्जी कॉल्स, लिंक, क्यूआर कोड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, बैंकिंग फ्रॉड आदि – से ठगते हैं।साइबर अपराधों से बचने हेतु सुझाव दिए गए|थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि साइबर अपराध केवल तकनीकी अपराध नहीं, बल्कि यह एक गंभीर सामाजिक चुनौती है, जिससे सतर्कता एवं सामूहिक सहयोग से ही निपटा जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता