Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

नवर्निवाचित प्रधान और पार्षदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ; मिलजुल कर किया जाएगा कालांवाली शहर का विकास: कुमारी सैलजा

17 जुलाई, 2025 04:35 PM

कालांवाली/सिरसा: नगर पालिका कालांवाली के र्निवाचित प्रधान और पार्षदों को वीरवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम मोहित कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रधान और सभी पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिल जुल कर काम करें, उनका औैर विधायक शीशपाल केहरवाला का   पूरा सहयोग रहेगा।

वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम मोहित कुमार ने सबसे पहले प्रधान महेश झोरड और उसके बाद नगर पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, पूर्व विधयक बलकौर सिंह, पूर्व ओएसडी डॉ केवी सिंह, वीरभान मेहता, राजकुमार शर्मा, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान गिरधारीलाल, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुरेश सिंगला उर्फ रंटी सिंगला, केशव गोयल, इंद्र जैन, प्रदीप जैन सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह दौरान सांसद कुमारी सैलजा ने प्रधान व पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिल जुल कर काम करें, उनका व विधायक का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को उनसे काफी उम्मीदें है, शहर का विकास किया जाएगा।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए  सांसद सैलजा ने कहा कालांवाली में पीने की पानी की बड़ी समस्या है उसका समाधान करना उनका मुख्य उद्देश्य है, सभी मिल कर इस समस्याओं का समाधान करेंगे। कुमारी सैलजा ने कहा कि शहर के लोगों ने प्रधान व पार्षदों पर जो विश्वास जताया है उम्मीद है कि वे उस पर खरा उतरेंगे। यही नहीं एक सम्मान विकास करवाया जाएगा किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। इस दौरान सांसद ने शहर के विकास के लिए सांसद कोष से नगर पालिका को 50 लाख रूपये की ग्रांट देने की घोषणा की। पत्रकारों द्वारा चौ अभय सिंह चौटाला को मिली धमकी के बारे में सांसद ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है प्रदेश में न कोई नेता सुरक्षित है ओर न ही कोई लोग।
शपथग्रहण समारोह के दौरान सभी नेता नगर पालिका में पहुंचे जहां प्रधान महेश झोरड को कुर्सी पर बैठा कर पदभार ग्रहण करवाया गया। सांसद द्वारा प्रधान महेश झोरड को बुका भेंट किया वहीं विधायक केहरवाला ने प्रधान को पैन भेंट किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा फोगाट, एडवोकेट संदीप नेहरा, राजेश चाडीवाल, काका असीर वाला, सुखराम फत्तेवाला, पाला सिंह देसू, जगजीत सिंह कुरूंगावाली आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान