Sunday, October 11, 2026
BREAKING
• महाराजा अग्रसेन जी संपूर्ण भारतीय समाज की एक महान विभूति थे : नायब सिंह सैनी • स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कृष्ण लाल पंवार • नवरात्रों के दौरान कुट्टू के आटे की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण करें : आरती सिंह राव • भूना में बाईपास निर्माण और फतेहाबाद की बंद रेल सेवाएं बहाल की जाएं : कुमारी सैलजा • विदेशी ताकतों के इशारों पर देश की शांति भंग कर रहे हैं विरोधी, लोगों ने इन्हें हर जगह रिजेक्ट किया : अनिल विज • ‘मौसम बदला है तो पंजाब की किस्मत भी बदलेगी’, परगट सिंह की ताजपोशी पर बोले चन्नी • ‘दूसरों की पिच पर नहीं खेलेंगे अपनी...’, ताजपोशी समारोह दौरान नए प्रधान का सियासी संदेश • पंजाब के 34 हजार कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा! नई स्कीम से मिलेगी राहत • श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगी खास नजर; हरियाणा की पहली 'टूरिस्ट पुलिस पोस्ट' का CM सैनी ने किया उद्घाटन, 20 जवान रहेंगे तैनात • PM मोदी के नाम पर होना चाहिए नोएडा एयरपोर्ट, अनिल विज बोले- उनके नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में की तरक्की

हरियाणा

नवरात्रों के दौरान कुट्टू के आटे की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण करें : आरती सिंह राव

11 अक्टूबर, 2026 07:57 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने "खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, हरियाणा" को निर्देश दिए हैं कि नवरात्रों के दौरान कुट्टू के आटे एवं व्रत के दौरान प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण करें , सैंपल लें और गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने आमजन से भी अपील की है कि वे खाद्य सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की बिक्री एवं सेवन से बचें। आरती सिंह राव के निर्देशों का पालन करने की दिशा में कदम उठाते हुए "खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, हरियाणा" के आयुक्त डॉ मनोज कुमार ने फील्ड के अधिकारियों को कुट्टू के आटे एवं व्रत के दौरान प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों पर पैनी नजर रखने को कहा है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, हरियाणा ने नवरात्रों और व्रत के सीजन के दौरान कुट्टू के आटे की बढ़ती मांग को देखते हुए आमजन और खाद्य कारोबारियों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुट्टू के आटे के सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता और साफ-सफाई में लापरवाही बरतने पर यह असुरक्षित हो सकता है और इसके सेवन से फूड पॉइजनिंग या खाद्य विषाक्तता जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। पुराना, नमीयुक्त, फफूंद लगा हुआ या दूषित आटा खाने से उल्टी, दस्त, पेट दर्द, मितली और बुखार जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्धारित मानकों के अनुसार, मोटे अनाजों की श्रेणी में आने वाले कुट्टू में नमी की अधिकतम मात्रा 13.0 प्रतिशत होनी चाहिए। इसके अलावा, बाहरी अवांछित पदार्थ द्रव्यमान के आधार पर अधिकतम 1.0 प्रतिशत (जिसमें खनिज पदार्थ अधिकतम 0.25 प्रतिशत और बाहीय मूल की अशुद्धियां अधिकतम 0.10 प्रतिशत शामिल हैं) तथा अन्य खाद्य अनाज अधिकतम 2.0 प्रतिशत तक ही मान्य हैं।

विभाग ने खाद्य कारोबारियों और दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे केवल वैध "भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण" लाइसेंस या पंजीकरण वाले विश्वसनीय विक्रेताओं से ही कुट्टू का आटा खरीदें। खरीद के समय पैकिंग तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि, बैच नंबर और पैकेट की स्थिति की जांच अवश्य की जानी चाहिए। आटे को हमेशा साफ, सूखे, हवादार और नमी रहित स्थान पर कीटों और रसायनों से दूर रखना चाहिए। पुराने, बासी, बदबूदार या फफूंदयुक्त आटे की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।

आम जनता के लिए जारी विशेष अपील में कहा गया है कि हमेशा विश्वसनीय दुकानों से सीलबंद पैकेट को प्राथमिकता दें और पैकेट पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण लाइसेंस नंबर व अन्य विवरण जांच लें। आटे में किसी भी तरह की असामान्य गंध, रंग में बदलाव, गांठ या कीड़े दिखने पर उसका उपयोग बिल्कुल न करें। कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थों को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। यदि भोजन करने के बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द या चक्कर जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें और स्वयं इलाज करने से बचें। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें ताकि खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखा जा सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

महाराजा अग्रसेन जी संपूर्ण भारतीय समाज की एक महान विभूति थे : नायब सिंह सैनी

महाराजा अग्रसेन जी संपूर्ण भारतीय समाज की एक महान विभूति थे : नायब सिंह सैनी

स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कृष्ण लाल पंवार

स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कृष्ण लाल पंवार

भूना में बाईपास निर्माण और फतेहाबाद की बंद रेल सेवाएं बहाल की जाएं : कुमारी सैलजा

भूना में बाईपास निर्माण और फतेहाबाद की बंद रेल सेवाएं बहाल की जाएं : कुमारी सैलजा

विदेशी ताकतों के इशारों पर देश की शांति भंग कर रहे हैं विरोधी, लोगों ने इन्हें हर जगह रिजेक्ट किया : अनिल विज

विदेशी ताकतों के इशारों पर देश की शांति भंग कर रहे हैं विरोधी, लोगों ने इन्हें हर जगह रिजेक्ट किया : अनिल विज

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगी खास नजर; हरियाणा की पहली 'टूरिस्ट पुलिस पोस्ट' का CM सैनी ने किया उद्घाटन, 20 जवान रहेंगे तैनात

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगी खास नजर; हरियाणा की पहली 'टूरिस्ट पुलिस पोस्ट' का CM सैनी ने किया उद्घाटन, 20 जवान रहेंगे तैनात

PM मोदी के नाम पर होना चाहिए नोएडा एयरपोर्ट, अनिल विज बोले- उनके नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में की तरक्की

PM मोदी के नाम पर होना चाहिए नोएडा एयरपोर्ट, अनिल विज बोले- उनके नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में की तरक्की

हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा, ग्रुप-C की भर्ती में परीक्षाओं से मिलेगी छूट

हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा, ग्रुप-C की भर्ती में परीक्षाओं से मिलेगी छूट

हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी

हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी

नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया

नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज