Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

राष्ट्रीय

नबीन ने कनाट प्लेस में भगवान शंकर का किया दुग्ध अभिषेक, प्राचीन हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

10 जनवरी, 2026 04:54 PM

नयी दिल्ली सोमनाथ मंदिर पर गजनी के हमले के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य देश भर में मनाये जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को यहां के कनाट प्लेस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शंकर का दुग्ध अभिषेक किया और फिर प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।

श्री नबीन के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद बाँसुरी स्वराज, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेन्द्र पांडेय ने भी भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर भाजपा के नयी दिल्ली के अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी और मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल भी उपस्थित रहे।

श्री सचदेवा ने कहा पूरे देश में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है और आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भगवान शिव की आराधना की।

उन्होंने कहा कि कहा सोमनाथ का मंदिर, जहां सागर भी भगवान शिव के चरण धोता है इस मंदिर की पुनः स्थापना हुई और उस मंदिर को लेकर हमारे पूरे समाज में विशेष आस्था भी है। यह पूरा 2026 वर्ष सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जाएगा और बताया जाएगा कि किस तरह से बार-बार आक्रमण करने के बावजूद भी हमारी धार्मिक, हमारी सांस्कृतिक शक्ति जो है वो इतनी अमिट है, उसको कोई हाथ नहीं लगा सकता।"

वहीं, श्री चौधरी ने कहा कि दिल्ली में हर स्थानीय मंदिर में आज सोमनाथ अभिमान पर्व के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

उन्होंने कहा, "जिस तरह से विदेशी आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया। सन 1026 में से लेकर आज तक 1000 वर्षों की ये ऐसी गाथा है जो हमारी सांस्कृतिक विरासत और हमारी परंपरा को दर्शाती है।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस