Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत विकास और जनविश्वास की जीत : अनिल विज

13 मई, 2026 09:03 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के मेयर तथा पार्षद प्रत्याशियों की शानदार जीत पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा प्रत्याशियों की नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास की जीत है। विज ने अम्बाला सिटी से भाजपा की विजयी मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी, सोनीपत से राजीव जैन तथा पंचकूला से श्यामलाल बंसल को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि जनता ने विकास और पारदर्शी प्रशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र पर कार्य किया है और इसी कारण जनता लगातार भाजपा को अपना आशीर्वाद दे रही है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि नगर निकायों में भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि प्रदेश की जनता विकास कार्यों, मजबूत बुनियादी ढांचे, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनहित की योजनाओं से संतुष्ट है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नव निर्वाचित मेयर तथा पार्षद अपने-अपने शहरों के समग्र विकास, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत करने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की यह विजय आने वाले समय में हरियाणा में और अधिक विकास एवं जनसेवा का मार्ग प्रशस्त करेगी। अंत में विज ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित