Sunday, June 28, 2026
BREAKING
टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है लखनऊ में 50 और कोचिंग-लाइब्रेरी सील, कार्यशाला में संचालकों-पुलिस में तीखी नोकझोंक यूपी के दो जिलों में ताबड़तोड़ हाफ एनकाउंटर, नाबालिगों से रेप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित

हरियाणा

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

27 अप्रैल, 2026 06:56 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनज़र रविवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संयुक्त रूप से जारी किया।

इस अवसर पर घोषणा पत्र समिति की चेयरपर्सन एवं विधायक गीता भुक्कल, समिति के सदस्य विधायक बीबी बत्रा एवं आफताब अहमद, पूर्व विधायक जसवीर मालोर, संजीव भारद्वाज, सतीश तेजली, तरुण चुघ, पंचकूला नगर निगम से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज तथा अंबाला से पार्टी प्रत्याशी कुलविंदर कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन गीता भुक्कल ने किया।

उन्होंने घोषणा पत्र की प्रमुख बातों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस का यह संकल्प पत्र शहरों के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन, जनसुविधाओं के विस्तार तथा भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की दिशा में एक मजबूत कदम है।
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी जनता के बीच विकास, जवाबदेही और जनहित के मुद्दों को लेकर जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी सोच को भरपूर समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संकल्प स्पष्ट है- कांग्रेस का वादा, काम होगा ज्यादा। हर घर में होगा विश्वास, हर वार्ड में होगा विकास। भ्रष्टाचार मिटाएंगे, पारदर्शिता लाएंगे।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह घोषणा पत्र केवल वादों का दस्तावेज नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं और शहरों के सुनहरे भविष्य का रोडमैप है। वहीं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह घोषणा पत्र आम जनता की समस्याओं, जरूरतों और सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भाजपा शासनकाल में शहरों और निकायों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जनता मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि एक घोटाले की आग अभी ठंडी भी नहीं होती कि दूसरा घोटाला सामने आ जाता है। कांग्रेस हमेशा जनमानस की भावनाओं को समझकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करती है। हमारा संकल्प है कि जब कांग्रेस प्रत्याशी जीतकर आएंगे तो इसी घोषणा पत्र के अनुरूप कार्य करेंगे, अपने सभी वादों को पूरा करेंगे तथा शहरों को आधुनिक, सुविधा संपन्न और सुंदर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह