Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा-यह पुरस्कार इंडोनेशिया के लोगों के स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक EPFO से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी

मनोरंजन

नए म्यूजिकल वीडिओ को लेकर उत्साहित हैं बबिता मिश्रा अभिनेत्री बबिता मिश्रा

02 मार्च, 2025 04:25 PM
मुंबई  : अभिनेत्री बबिता मिश्रा का नया म्यूजिक वीडियो सॉन्ग जल्द ही आने वाला है, जिसको लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। यह गीत पुराने सुपरहिट गीत एक हसीना थी का रीमिक्स वर्जन है। बबिता हिंदी और भोजपुरी फिल्म्स में अभिनय कर चुकी है। उनकी आगामी हिंदी फिल्म की शूटिंग अप्रैल महीने में शुरू हो जाएगी। इनकी पहली भोजपुरी फिल्म हर्रादार रिवेंज ऑफ डेथ है जिसमें बबिता ने डबल रोल निभाया था। वह क्राइम अलर्ट सीरीज में अभिनय कर चुकी हैं। सीरियल, वेबसीरिज, शार्ट मूवी और एड फिल्म्स में वह अभिनय कर रही है और अभी उनके कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं। गुजराती फिल्म्स में वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। 
 
बबिता मिश्रा उत्तर प्रदेश के कानपुर से है और विगत कई वर्षों से मुम्बई में रह रही हैं।
बबिता अपनी ग्रेजुएशन पूरी करके अपने सपने को साकार करने के लिए बॉलीवुड में आ गयी। बचपन से उनकी इच्छा रही कि वह एक अभिनेत्री बने। डांस में वह माहिर तो थी मगर अपनी एक्टिंग स्किल बढ़ाने के लिये उन्होंने एक्टिंग क्लास भी जॉइन किया और अपने लक्ष्य को पाने में जुट गई। अपनी मेहनत और लगन के बलबूते उन्हें काम मिलता गया और वह अपने मुकाम में आगे बढ़ती रही। बबिता मिस गोरखपुर और मिस यूपी अवॉर्ड से सम्मानित हुई हैं। ट्रेवलिंग, डांसिंग और कुकिंग उन्हें बेहद पसंद है। उनकी इच्छा है कि निकट भविष्य में अच्छे प्रोजेक्ट्स के साथ आगे बढ़ते रहेंगी। संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम करने की उनकी दृढ़ इच्छा है।
 
बबिता मिश्रा कहती है कि किसी भी चीज के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। धैर्य रखें और उस चीज की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही अपना निर्णय ले। मायानगरी में नवागंतुको के लिए एक माया का जाल फैला हुआ है जिसको अपनी सूझबूझ से हटाया जा सकता है। लालच और प्रलोभन देने वालों की कोई कमी नहीं है। मुखौटे के पीछे के चेहरे को जिसने पहचानने की कला जिसने सीख ली उसे कोई धोखा नहीं दे सकता। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। सपने देखें मगर सपनों को पूरा करने के लिए पहले आर्थिक रूप से सम्पन्न हो जाएं और धैर्य रखें हर किसी का सपना जरुर पूरा होगा और सफलता जरूर मिलेगी।
 
Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया