Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

दो प्रमुख हाईवे परियोजनाओं के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी- देश में हो रही विकास क्रांति की साक्षी बन रही है दिल्ली

17 अगस्त, 2025 08:29 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को दिल्ली में 11 हजार करोड़ रुपए की दो प्रमुख हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर रोहिणी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और मजबूत अर्थव्यवस्था की बात की थी और आज दिल्ली उसी दिशा में तेजी से बढ़ते भारत की गवाह बन रही है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया जब भारत को देखती है तो सबसे पहले उसकी नजर राजधानी दिल्ली पर जाती है। इसलिए दिल्ली को ऐसा विकास मॉडल बनाना जरूरी है, जिससे हर कोई महसूस करे कि यह एक विकसित होते भारत की राजधानी है। उन्होंने कहा कि अगस्त का महीना हमेशा आजादी और क्रांति की याद दिलाता है और इसी बीच दिल्ली अब विकास क्रांति की साक्षी बन रही है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-2 (Urban Extension Road-2) की कनेक्टिविटी मिलने से दिल्ली-गुरुग्राम और पूरे एनसीआर के लोगों को बड़ी सुविधा होगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और किसानों व व्यापारियों को भी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि पिछले 11 साल से केंद्र सरकार लगातार दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी सुधारने में जुटी है। आज मेट्रो नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क क्षेत्रों में से एक है। नमो भारत जैसी रैपिड रेल सेवा की शुरुआत हो चुकी है। इससे दिल्ली-एनसीआर में आना-जाना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली सरकार के सफाई अभियान और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह भी एक संयोग है कि आज दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की सरकारें हैं। इससे साफ है कि जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है और इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम दिल्ली-एनसीआर के विकास में और तेजी से काम करें।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही