Friday, March 27, 2026
BREAKING
पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

हरियाणा

दो दिवसीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित

17 जून, 2025 12:06 PM

सिरसा।(सतीश बंसल)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई, स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा पूरे भारतवर्ष में घर-घर स्वदेशी एवं हर युवा उद्यमी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दो दिवसीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग 14 और 15 जून को भिवानी के हलवासिया विद्या विहार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पूरे प्रांत से सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम में स्वदेशी और स्वावलंबन पर आगामी वर्षभर के कार्यकर्मों के लिए विचार किया गया। दिल्ली से स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय अधिकारी दीपक शर्मा ने पर्यावरण और ऑर्गेनिक खेती पर अपने विचार सांझा किए। मंच के उत्तर क्षेत्र के संयोजक सत्येंद्र, प्रांत संयोजक अंकेश्वर प्रकाश, सह-संयोजक सुनीता भरतवाल, अखिल भारतीय अधिकारी सतीश चावला और प्रांत संगठक कुलदीप सिंह ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वर्ष 2047 तक भारत में बेरोजगारी को पूरी तरह से समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया और हर युवा को उद्यमी बनने पर और उसे प्रोत्साहित करने हेतु विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी को अपनाने और इसे जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ 2047 तक भारत में पूर्ण बेरोजगारी को समाप्त करना और देश को विकसित बनाने में योगदान देना है। वर्ग में दायित्व परिवर्तन किए गए, जिसमें दर्शन चावला को विभाग संयोजक से प्रांत प्रचार प्रमुख व प्रोफेसर धर्मपाल वार्ने को सह प्रांत विश्वविद्यालय प्रमुख नियुक्त किया गया। सिरसा से प्रांत प्रचार प्रमुख दर्शन चावला, जिला संयोजक रवि, सुभाष, नितिन कुमार, संतलाल, रविन्द्र मैहता, विष्णु और सिरसा जिला महिला प्रमुख ज्योति चावला ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा